Site icon Buziness Bytes Hindi

लोहे के तवे पर नहीं चिपकेगा डोसा पेस्ट, दुकान जैसा डोसा बनाने के लिए आजमाएं ये आसान ट्रिक

डोसा एक दक्षिण भारतीय रेसिपी है जो चावल और दाल से बनाई जाती है। कई किस्मों में घुली यह डिश देशभर में लोगों को पसंद आती है. इतना ही नहीं लोग इसे घर पर भी बनाने की कोशिश करते हैं ताकि उन्हें इसे खाने के लिए बार-बार दुकान पर न जाना पड़े. लेकिन अफ़सोस वे इसको सही ढंग से बना नही पाते है . ऐसे में अगर आपका भी मन घर में एक परफेक्ट डोसा ट्राई करना चाहते है तो नीचे कुछ टिप्स दिए गए हाई आप उनको फॉलो कर सकते है –

दुकानों पर डोसा स्टेनलेस स्टील के तवे पर बनाया जाता है। इसलिए ये बिना चिपके आसानी से बन जाते हैं। वैसे आप डोसा बनाने के लिए तवा ऑनलाइन या नजदीकी बर्तन की दुकान से भी खरीद सकते हैं. लेकिन अगर आप बिना अतिरिक्त पैसे खर्च किए डोसा बनाना चाहते हैं तो यहां बताई गई ट्रिक अपनाएं। इसकी मदद से आप तवे पर ही कुरकुरा डोसा बना सकते हैं.

पहले यह करो

अगर आप घर में इस्तेमाल होने वाले तवे का इस्तेमाल डोसा बनाना के लिए करते है तो आपको इसे पहले कास्ट करना होगा. इससे तवे की सतह चिपकती नहीं है. ऐसे में गैस पर तवे पर अच्छे से तेल लगाकर गर्म कर लें. – अब गैस बंद कर दें और तवे पर लगे तेल को टिश्यू या सूती कपड़े से पोंछ लें. यह काम बहुत सावधानी से करें, तवे की गर्मी से आपकी उंगलियां जल सकती हैं।

पैन पर पानी+तेल का मिश्रण डालें

क्रिस्पी डोसा बनाने के लिए ऐसे करे पेस्ट तैयार

अगर आप घर पर स्टोर जैसा कुरकुरा डोसा बनाना चाहते हैं तो इसमें थोड़ी मात्रा में सूजी मिलाना जरूरी है. इसे आपको डोसा बैटर बनाने से पहले रात भर किण्वित होने के बाद डालना होगा. ध्यान रखें कि पेस्ट में सूजी डालने के बाद इसे चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें.

इन बातों का रखें ध्यान

डोसा पेस्ट को पतला रखें
पेस्ट को फ्रिज से निकालने के तुरंत बाद डोसा न बनाएं
तवे को अच्छे से साफ करके चिकना कर लीजिये
तवे का तापमान बनाये रखने के लिए बीच-बीच में पानी छिड़कते रहें.
डोसे को दूसरी तरफ हल्का सा तेल या पानी लगाकर निकाल लीजिए

Exit mobile version