Site icon Buziness Bytes Hindi

अमेरिका ने टूरिस्ट्स के लिए खुले दरवाजे, ‘ट्रैवल बैन’ हुआ खत्म


अमेरिका ने टूरिस्ट्स के लिए खुले दरवाजे,  ‘ट्रैवल बैन’ हुआ खत्म

कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार्च 2020 में ट्रैवल बैन लगाया था | ट्रैवल बैन अमेरिका में ही नहीं बल्कि भारत, चीन, ब्रिटेन और यूरोपियन यूनियन सहित ब्राजील, मैक्सिको और कनाडा में भी लगया था | इसी कारण पिछले 20 महीने से लाखों लोग अपने परिजनों से मिलने का इतंजार कर रहे थे। हलाकि अब प्रतिबंध खत्म कर दिए हैं, पर  लैंड बॉर्डर से बैन धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा। ऐसा इसीलिए क्योकि अमेरिकी प्रशासन को डर है की कही  कोरोना के मामले दोबारा न बढ़ जाए | 

Read also: अमेरिकी विद्वान: अमेरिका-चीन संबंधों को शीत युद्ध के लिए जिम्मेदार न ठहराएँ

आपको बता दे ट्रैवल बैन के कुछ महीनों बाद लोगो को अमेरिका से दूसरे देशों में जाने की छूट दे दी गई थी, लेकिन अमेरिका लौटने पर बहुत परेशानियों को सामना करना पड़ता था। इसका सबसे ज्यादा असर मैक्सिको और कनाडा जैसे अमेरिका के पड़ोसी देशों पर पड़ा था। क्योकि इन देशों की बॉर्डर अमेरिका से लगने के कारण लोग नौकरी और व्यापार के लिए अमेरिका जाते रहते थे। फिर बैन लगने के बाद सब रुक गया, जब कोरोना संक्रमण ज्यादा था तब कनाडा के लोगों को अमेरिका जाने से पहले आरटी-पीसीआर जांच करानी होती थी, जिसका 250 डॉलर देना होता था | 

Read also: अमेरिका के शुरूआती बेरोजगार दावे कम हुए

ये रहेंगे नियम

बिना वैक्सीनेशन वाले ट्रैवलर्स को यात्रा से पहले कोरोना का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा। वही, वैक्सीनेट यात्रियों को बोर्डिंग से 3 दिन पहले की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी | इसके अलावा, बिना वैक्सीनेशन वाले बच्चों को 3 दिन पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा।  

Exit mobile version