यूपी में मेरठ से शुरू होगा डोर-टू-डोर कोरोना स्क्रीनिंग

मेरठ रीजनयूपी में मेरठ से शुरू होगा डोर-टू-डोर कोरोना स्क्रीनिंग

Date:


यूपी में मेरठ से शुरू होगा डोर-टू-डोर कोरोना स्क्रीनिंग

  • मेडिकल स्क्रीनिंग के दौरान किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उसका पल्स औक्सिमीटर और रैपिड एंटीजन टेस्ट होगा
  • मुख्य सचिव ने अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग जरूरी रणनीति तैयार करे

मेरठ – योगी सरकार लगातार प्रयासरत है कि यूपी में कोरोना के केस कम हो. अब सीएम योगी के आदेश के बाद घर-घर कोरोना की स्क्रीनिंग करने का फैसला लिया गया है. पूरे राज्य में यह स्क्रीनिंग की जाएगी. मेरठ से इसकी शुरुआत होगी. हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया कि स्क्रीनिंग राज्य के सभी इलाकों की होगी.मेरठ से शुरुआत की जाएगी. इसके बाद अन्य इलाकों में लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग होगी और लक्षण मिलने पर तुरंत इलाज के लिए एडमिट कराया जाएगा. इस मेगा मेडिकल स्क्रीनिंग की शुरुआत जुलाई के पहले हफ्ते में मेरठ मंडल से होगी. इसके बाद सभी 17 मंडलों में भी इस अभियान को चलाया जाएगा.

पल्स पोलियो अभियान के तर्ज पर होगी स्क्रीनिंग
यूपी के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने रविवार को अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के शत-प्रतिशत घरों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था के लिए रणनीति तैयार की जाये. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि पल्स पोलियो अभियान के तर्ज पर मेडिकल स्क्रीनिंग के समय घरों की मार्किंग भी की जाए. मेडिकल स्क्रीनिंग के दौरान किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उसका पल्स औक्सिमीटर और रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाए जाएं. संक्रमित होने की दशा में उन्हें तत्काल कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया जाए.

अब तक 5.60 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग
उत्तर प्रदेश में अब तक 1.10 करोड़ परिवारों के 5.60 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है. इसके लिए 150 लाख सर्विलांस की टीम लगाई गई है. इतना ही नहीं प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट भी बढ़कर 66.86 फीसदी हो गया है. मुख्य सचिव ने आम लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की. साथी ही कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क जरूर पहनें.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related