नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति, खून से भरा है दामन तुम्हारा

उत्तर प्रदेशनहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति, खून से भरा है दामन तुम्हारा

Date:


नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति, खून से भरा है दामन तुम्हारा

  • लखीमपुर खीरी जाने वाले रास्तों पर होर्डिंग लगा कर किया कांग्रेस का विरोध

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में आज हिंसा में मृत किसानों की अंतिम अरदास की जा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अंतिम अरदास में पहुंच कर हिंसा में मृत किसानों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। लेकिन प्रियंका के लखीमपुर खीरी तक आने के रास्ते पर लगे कांग्रेस विरोधी होर्डिंग्स से तनाव बढ़ गया है।

Read also: लखीमपुर खीरी में अंतिम अरदास में शामिल होंगी प्रियंका

लखीमपुर खीरी तक पहुंचने वाले रास्तों पर कांग्रेस के खिलाफ बड़े-बडे़े होर्डिंग्स लगाये गये हैं। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह का नाम अंकित किये गये होर्डिंगों में लिखा है कि ‘नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति, खून से भरा है दामन तुम्हारा, तुम क्या दोगे साथ हमारा, नहीं चाहिए साथ तुम्हारा।’इनके अलावा कुछ और होर्डिंग भी लगे हैं जिनपर लिखा है, ‘नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति, 1984 में सिखों के नर संहार के जिम्मेदार आज सिखों के जख्मों में नमक न डालें।’ इन होर्डिंग पर दसमेश सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष सतपाल सिंह मीत का नाम अंकित किया गया है। हालांकि इन होर्डिंगों पर लिखे नाम की पुष्टि हम नहीं करते।

Read also: लखीमपुर खीरी में मंगलवार को अंतिम अरदास के बाद भी जारी रहेगा किसान आंदोलन

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में 4 किसानों के जान गंवा देने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आक्रामक रूख अपनाया था। प्रियंका के लखनऊ पहुंचने पर वहां भी अनेक स्थानों पर कांग्रेस को सिख विरोधी और 1984 सिख नरसंहार का आरोपी बताते हुए होर्डिंग लगाये गये थे। इस संबंध में कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी द्वारा किसानों की आवाज उठाना विपक्ष को पसंद नहीं आ रहा और उनके इशारे पर ही ऐसे पोस्टर लगाये जा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...