हम अक्सर ही बैंक के कस्टमर केयर का नंबर प्राप्त करने के लिए गूगल का सहारा लेते है और सर्च करते है। लेकिन Google पर कस्टमर केयर का नंबर (customer care number) सर्च करना हो सकता है आपके लिए बड़ा खतरा, क्योकि इसका स्कैमर्स यूज़ करते है लोगो से पैसे लूटने के लिए। हालांकि, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने पहले भी इस मामले पर रिपोर्ट जारी कर रखी है।
Read also- स्मार्टफोन ब्रांड ऑनलाइन उल्लंघन से कैसे लड़ सकते हैं?
गूगल पर स्कैमर्स काफी एक्टिव रहते है और बैंक का नाम इस्तेमाल करके ही स्कैम किया जाता है। आपने आये दिन ही फाइनेंसियल स्कैम के केस सुने होंगे क्योकि इस तरह के स्कैम्स काफी पॉपुलर है जिनमे स्कैमर्स बैंक की नकली साइट बनाकर कस्टमर केयर नंबर डालते है।
इस तरह के स्कैम्स के लिए स्कैमर्स सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) की मदद से नकली साइट को टॉप पर पहुंचा देते है जिससे वो असली प्रतीत होती है। इसके अतिरिक्त नकली साइट गूगल पर टॉप रैंक भी करती है। इस तरह के स्कैम्स में स्कैमर्स कॉल करने वाले लोगो की बैंक की जानकारी एकत्रित करते है और इसका फायदा उठा कर उनके साथ धोखाधड़ी करते है। बैंक की जानकारी प्राप्त कर स्कैमर्स लोगो के अकाउंट से पैसे गायब कर लेते है।
Read also- खुद को बैंक के कस्टमर केयर स्टाफ बताकर धोखाधड़ी करने वाले 5 गिरफ्तार
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (State Bank Of India) के अनुसार गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना हो सकता है आपके लिए खतरनाक इसलिए बैंक कस्टमर केयर के नंबर के लिए हमेशा ऑफिसियल साइट की ही सहायता ले।
बैंक द्वारा जारी की गयी सूचना में बताया गया है कि बैंक कभी भी अपने कस्टमर्स को KYC अपडेट करने के लिए लिंक नहीं शेयर करता है। इसलिए कभी भी अपनी बैंकिंग डिटेल्स किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करे।

