क्रेडिट कार्ड के सिर्फ कैशबैक ऑफर को ही न देखें

फीचर्डक्रेडिट कार्ड के सिर्फ कैशबैक ऑफर को ही न देखें

Date:

अधिकांश क्रेडिट कार्ड बहुत सी चीज़ों की खरीद पर कैशबैक की ऑफर करते हैं। क्रेडिट कार्ड्स का नियमित इस्तेमाल करने वालों के लिए ये कॅश बैक एक इनाम की तरह होता है क्योंकि उनकी खरीदारी पर कोई गिफ्ट मिलने की जगह उनको कैश मिलता है जो उन्हें अगली खरीदारी के लिए प्रेरित भी करता है। कैशबैक की ऑफर कई तरह की होती है. कुछ क्रेडिट कार्ड्स आपको हर खरीदारी पर एक निश्चित प्रतिशत कैशबैक ऑफर करते हैं तो कुछ क्रेडिट कार्ड्स चुनिंदा प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर ही कैशबैक देते हैं हालाँकि ये कैशबैक निश्चित परसेंटेज के मुकाबले ज़्यादा होता है, अब ऐसे में सवाल उठता है कि कौन सा क्रेडिट कार्ड आपके लिए सही होता है।

तो सीधी सी बात यही है कि आपका क्रेडिट कार्ड ऐसा होना चाहिए जो आपकी जरूरतों को पूरा करे और साथ में आपको रिवॉर्ड कमाने का मौका भी दे। तो कार्ड चुनते समय पहले अपनी ज़रूरतों को देखें। अगर आप किराने, भोजन, ईंधन या घर के ज़रूरी बिल चुकाने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इसका मतलब है आप हर खर्च पर कैशबैक अर्जित करना चाहेंगे। ऐसे में क्रेडिट कार्ड खरीदने से पहले जो उपलब्ध विकल्प हों उनको अपनी ज़रुरत के हिसाब से जांचें और फिर अपने क्रेडिट कार्ड को सेलेक्ट करें। आपके लिए शायद वो क्रेडिट कार्ड्स ज़्यादा सही होंगे जो हर खरीदारी पर एक निश्चित प्रतिशत का रिवॉर्ड देते हैं. अगर आप सेलेक्टेड आइटम्स और सीजनल ऑफर्स में खरीदारी करते हैं और विज्ञापनों में देखकर कि इस प्रोडक्ट पर इतने कैशबैक का ऑफर है चुनते हैं तो फिर आपके लिए ऊपर दिया गया दूसरा ऑप्शन सही रहेगा।

इसके अलावा क्रडिट कार्ड्स को चुनते समय मिलने वाले कैशबैक लाभों के अलावा क्रेडिट कार्ड के वार्षिक शुल्क पर भी धयान ज़रूर दें। क्योंकि कई क्रेडिट कार्ड ऐसे भी होते हैं जो बेहतर कैशबैक का ऑफर तो देते हैं लेकिन उनका वार्षिक शुल्क ज़्यादा होता है, ऐसे में आपको बचत की जगह घाटा भी हो सकता है. कुछ कार्ड ऐसे भी होते हैं जो एक कैटेगरी के सामान पर ज़्यादा कैशबैक देते हैं लेकिन दुसरे पर नहीं। कुछ कार्ड्स ऐसे भी होते हैं जो समय-समय पर कैशबैक कैटेगरीज़ को बदलते रहते हैं। इसके अलावा कैशबैक द्वारा अर्जित की गयी बचत बेकार न जाय, इसके लिए अपने क्रेडिट कार्ड बिलों का समय पर भुगतान करना न भूलें वरना आपको कमाने की जगह गवाना भी पड़ सकता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...