ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज़ों का दबदबा

फीचर्डऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज़ों का दबदबा

Date:

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच भारतीय लड़कियों ने कमाल कर दिया है. टीम इंडिया ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 219 के मुकाबले 400 से ज़्यादा का स्कोर खड़ा कर दिया है. भारत को पहली पारी में 187 रनों की बड़ी बढ़त मिल गयी है. भारत की तरफ से चार बल्लेबाज़ों ने 50 से ज़्यादा का स्कोर किया, दीप्ति शर्मा ने 78 रनों की शानदार पारी खेली वहीँ स्मृति मंधाना ने 74 रन बनाकर रन आउट हो गईं। मैच में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोये 38 रन बना लिए थे.

भारतीय लड़कियों ने इंग्लैंड के खिलाफ भी खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए 347 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी । रनों के हिसाब से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह सबसे बड़ी जीत थी और अब ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भी टीम इंडिया कुछ वैसी ही बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया मगर पहली पारी में सिर्फ 219 के स्कोर पर ढेर हो गई। इसके बाद भारतीय टीम के बल्लेबाज़ों ने कंगारू गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। भारत ने 406 रन बना दिया। इस विशाल स्कोर के साथ ही भारत को 187 रनों की लीड भी मिल चुकी है।

इतनी बड़ी लीड के बाद भारत के लिए यहां से मैच को अपने नाम करने में ज़्यादा दिक्कत नहीं चाहिए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एशले गार्डनर ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। वहीँ किम गार्थ और एनाबेल सदरलैंड ने दो-दो विकेट हासिल किये। भारतीय टीम को अगर इस मैच में सफलता मिलती है तोउसकी सातवीं जीत होगी। भारतीय टीम अबतक 39 टेस्ट मैच खेल चुकी है जिनमें से 6 में उसे जीत मिली है वहीँ 6 मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है, जबकि 27 मुकाबले बराबरी पर ख़त्म हुए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...