Site icon Buziness Bytes Hindi

China News: चीन महिलाओं के लिए बना नरक, घरेलू हिंसा के डरावने मामले, युवाओं ने शादी से की तौबा

jl0301

China News: महिलाओं के लिए चीन में रहना नरक बना हुआ है। चीन में घरेलू हिंसा के कई डरावने मामले सामने आए हैं। चीन में युवा अब शादी के लिए मना करने लगे हैं। चीन में घरेलू हिंसा के रौंगटे खड़े कर देने वाले कई मामले सामने आए हैं। इन मामलों में दिनदहाड़े की गई हत्याएं शामिल है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कुछ ऐसे ही मामलों में तेजी आई है। चीन में महिला अधिकार, समानता और न्याय के दावों की पोल खुली है। आए दिन चीन में हो रही घरेलू हिंसाओं के मामले बढ़ते जा रहे है। कोई न कोई खौफनाक केस चीन में लोगों के सामने आ रहा है। इन सबको देखते हुए चीन युवा अब सोशल मीडिया पर शादी करने के फैसले पर सवाल उठाने लगे हैं।

लड़कियों को सलाह दी गई है कि शादी और प्रसव से दूर खुद को सुरक्षित रखें। एक चीनी का कहना है कि चीन में अब युवा शादी करने से डरता है। हाल में चीन में रौंगटे खड़े कर देने वाले घरेलू हिंसा के मामले आए हैं। इसमें दिनदहाड़े हुई हत्या भी शामिल है। इस हत्याकांड का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।


हत्या का ये वीडियो 26 जून को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इसे जिन लोगों ने देखा उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति, एक महिला के ऊपर कार चढ़ा रहा है। इतना ही नहीं व्यक्ति ने हद उस समय पार की जब वह कार से उतरा। व्यक्ति ने महिला पर कई बार कार चढ़ाने के कोशिश की। इसके बाद व्यक्ति कार से उतराकर यह जानने की कोशिश करने लगा कि महिला जिंदा तो नहीं रह गई। इसके बाद शख्स ने कई बार महिला पर कार से हमला किया।

शेडोंग में इस खौफनाक मंजर एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। ये मामला चीन के अधिकतर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। जब पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बारे में जानकारी मिली तो इसकी जांच शुरू की गई। पुलिस ने पता लगाया कि कार से कुचलने वाला 37 साल का शख्स कोई अनजान व्यक्ति नहीं बल्कि उस महिला का पति था। जिसे कार से कुचलकर मारा गया था। लोग घरेलू हिंसा का ये डरावना मामला देखकर स्तब्ध रह गए। इससे पहले भी कुछ दिन पूर्व कई और ऐसी घटनाएं सामने आई थीं।

Exit mobile version