Site icon Buziness Bytes Hindi

मामूली तेज़ी के साथ बंद हुए घरेलू शेयर बाजार

Domestic stock markets closed with slight rise

वैश्विक बाज़ारों में तेज़ी के रुझान को बरकरार रखते हुए भारतीय शेयर बाजार भी गुरुवार को मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स-निफ़्टी ने पूरे सत्र में एक सीमित दायरे में कारोबार किया। बीएसई सेंसेक्स 63 अंक की बढ़त के साथ 71,721 अंक और एनएसई निफ्टी 28 अंक की तेजी के साथ 21,647 अंक पर बंद हुआ। बाजार में आज मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में एकबार फिर तेज़ी नज़र आयी.

निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.49 प्रतिशत, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। ऑटो, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, एनर्जी, इन्फ्रा और कमोडिटी इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए हैं। वहीं फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया और आईटी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं।

सेंसेक्स के शेयरों की बात करें इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, टीसीएस, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स तेजी के साथ बंद हुए हैं। वहीं विप्रो, एलएंडटी, जेएसडब्लू स्टील, इन्फोसिस, एचयूएल, नेस्ले, सनफार्मा, टाइटन, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एचसीएच टेक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, आईटीसी, एमएंडएम और भारती एयरटेल लाल गिरावट में बंद हुए हैं।

एशियाई बाजारों की बात करें तो टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, ताइपे के बाजारों में तेज़ी रही वहीँ बैंकॉक, सियोल और जकार्ता के बाजार बिकवाली नज़र आयी । अमेरिका के बाजार कल अच्छी तेज़ी के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल की बात करें तो बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.09 डॉलर प्रति बैरल की तेजी के साथ 77.92 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 1.13 डॉलर प्रति बैरल की तेजी के साथ 72.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Exit mobile version