घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपए की कमी

बिज़नेसघरेलू सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपए की कमी

Date:


घरेलू  सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपए की कमी

नई दिल्ली: बुधवार को इंडियन आयल ने घोषणा करते हुए कहा कि, “घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 10 रुपये प्रति सिलेंडर घटाई गई। नई कीमतें 1 अप्रैल 2021 से प्रभावी ढंग से लागू होंगी।”

“मौजूदा समय में बिना सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर दिल्ली में 819 रुपये, कोलकाता में 845.50 रुपये, मुंबई में 819 रुपये और चेन्नई में 835 रुपये में मिलता है। वहीं कटौती के बाद यह अब दिल्ली में एक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 809 रुपये, कोलकाता में 835.50 रुपये, मुंबई में 809 रुपये और चेन्नई में 825 रुपये हो जाएगी।

फरवरी महीने में तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी की थी। जिस कारण से गैस के दाम करीब 100 रुपए तक बढ़ गए थे। जिसके वजह से आम जनता की जेब बड़ा असर हुआ था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related