मार्केट में डॉलर टूटा मजबूत हुआ रुपया

बिज़नेसमार्केट में डॉलर टूटा मजबूत हुआ रुपया

Date:

बाजार:- आज मार्केट में सुबह से तेजी देखने को मिल रही है वही अगर हम बात रुपया की करें तो इसमे ऑल टाइम लो से आज रिकवरी देंखने को मिली है। कल बन्द हुए भाव के आधार पर आज रुपया 19 पैसे मजबूत हुआ है और इस समय मार्केट में 77.31 प्रति डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। 

अगर हम कल बन्द हुए बाजार की बात करें तो कल रुपया में 25 पैसे की गिरावट आई थी और यह 77.50 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड लो पर आ गया था। एक्सपर्ट का कहना है कि रुपया लगातार नीचे गिरता जा रहा है अगर इसी प्रकार से रुपया नीचे खिसकता रहा तो आगामी समय में यह 78 प्रति डॉलर के नीचे आ जाएगा।
रुपया के संदर्भ में फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा है कि अमेरिकी डॉलर की तुलना में आज रुपया का करोबार सीमित दायरे में हो सकता है। डॉलर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार आज अमेरिकी डॉलर में 0.19 फीसदी की गिरावट आई है जिसके बाद यह मार्केट में 104.65 पर ट्रेंड कर रहा है। डॉलर इंडेक्स में आई इस गिरावट का फायदा रुपया को हुआ है और रुपया में थोड़ी सी तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 1.68 फीसदी बढ़कर 109.25 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...