Site icon Buziness Bytes Hindi

मोदी क्या खुद को भगवान समझते हैं : ममता बनर्जी


मोदी क्या खुद को भगवान समझते हैं : ममता बनर्जी

खानाकुल: ममता बनर्जी ने मोदी के बयानों पर सवाल करते हुए पूछा है कि क्या वह भगवान् हैं जो नतीजों से पहले ही भाजपा की जीत का दावा कर रहे हैं, जबकि अभी छह चरण के चुनाव होने बाकी हैं।

मोदी का बयान
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक चुनावी सभा में कहा था कि वह पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और उससे यथाशीघ्र प्रधानमंत्री किसान निधि योजना लागू करने के लिए कहेंगे।

भगवान या महामानव
इस बयान का संदर्भ देते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘आप (मोदी) अपने आप को क्या समझते हैं, क्या आप भगवान या महामानव हैं? मोदी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कुछ तृणमूल नेताओं का हवाला दिया जिनका दावा है कि बनर्जी 2024 का लोकसभा चुनाव वाराणसी से लड़ सकती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह साबित करता है कि दीदी (बनर्जी) ने हार स्वीकार कर ली है।

अमित शाह दे रहे हैं चुनाव आयोग को निर्देश
बनर्जी ने जोर दिया, ‘‘वह सांप्रदायिक बयान दे रहे हैं लेकिन उसका असर नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह निर्वाचन आयोग को राज्य में पुलिस अधिकारियों के तबादले के लिए निर्देश दे रहे हैं।

Exit mobile version