डीएम की अपमानजनक भाषा से आहत हुए डॉक्टर, दिया सामूहिक इस्तीफ़ा

उत्तर प्रदेशडीएम की अपमानजनक भाषा से आहत हुए डॉक्टर, दिया सामूहिक इस्तीफ़ा

Date:


डीएम की अपमानजनक भाषा से आहत हुए डॉक्टर, दिया सामूहिक इस्तीफ़ा

गोण्डा: गोण्डा डीएम के अभद्र व्यवहार से आहत एसीएमओ समेत अब तक 17 मेडीकल अधिकारियों ने सीएमओ को अपने इस्तीफे सौंप दिये है. आरोप है कि डीएम मार्केन्डेय शाही ने एसीएमओ और जिले के डाक्टरों के लिए डीएम ने जमूरा, कामचोर, निकम्मा और निठल्ला शब्द का प्रयोग किया. अपने अपमान से आहत एसीएमओ डॉ अजय प्रताप सिंह ने सीएमओ को अपना त्यागपत्र सौंप दिया.

दवाइयों की उपलब्धता की मांगी थी जानकारी
दरअसल हुआ ये था कि कोरोना महामारी को लेकर आयोजित जिलाधिकारी मार्केन्डेय शाही की बैठक में डॉ अजय प्रताप सिंह ने दवाइयों की उपलब्धता में पारदर्शिता की बात कही. डॉ अजय प्रताप ने कहा था कि औषधियां निगरानी समितियां अपने पास मुहैया दवाओं का ब्यौरा सार्वजनिक करें. इसके अलावा उन्होने यह जानकारी भी मांगी थी कि समितियों ने कहां, कितनी दवाईयां खर्च की है.

जानकारी मांगने पर भड़के थे डीएम
डॉ अजय प्रताप सिंह के इस बयान पर डीएम भड़क गये. डीएम ने उन्हें भरी बैठक में डपट दिया. उनका अपमान करते हुए उन्हें अभद्र शब्द कहे गये. एसीएमओ और जिले के डाक्टरों के लिए डीएम ने जमूरा, कामचोर, निकम्मा और निठल्ला शब्द का प्रयोग किया. अपने अपमान से आहत एसीएमओ डॉ अजय प्रताप सिंह ने सीएमओ को अपना त्यागपत्र सौंप दिया.

समर्थन में प्रांतीय चिकित्सक संघ
एसीएमओ के इस्तीफे के बाद उत्तर-प्रदेश प्रांतीय चिकित्सक संघ उनके समर्थन में उठ खड़ा हुआ है और 16 डाक्टरों ने सीएमओ को अपने त्यागपत्र सौंप दिये है. डाक्टरों ने कहा कि ऐसे माहौल में वह डीएम के साथ काम करने को तैयार नही है. यह सभी डाक्टर सीएचसी और पीएचसी पर मेडीकल अधिकारी के रूप में कार्यरत है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related