पनीर का सबसे अच्छा विकल्प अगर कुछ है तो वो है टोफू, टोफू सोयाबीन से बनता है. इसे वे लोग खाते हैं जो शाकाहारी हैं या जो डेयरी उत्पाद नहीं खाते हैं। टोफू कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है और इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। पनीर के विकल्प के तौर पर खाए जाने वाले इस टोफू से लोग कई स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाते हैं. बाजार से टोफू खरीदने के अलावा लोग घर पर भी सोया दूध से टोफू बनाते हैं। टोफू खरीदना और बनाना आसान है लेकिन इसे स्टोर करने का सही तरीका ज़रूरी है। अगर आपको इसे स्टोर करने का सही तरीका नहीं पता है तो आपका टोफू जल्दी खराब हो सकता है, तो आइए जानते हैं टोफू को स्टोर करने के सही तरीके के बारे में।
टोफू को कैसे स्टोर करें
अगर आपने टोफू का पैकेट नहीं खोला है तो आप इसे सीधे फ्रिज में रख सकते हैं.
घर में बने टोफू को आप पानी में डालकर भी स्टोर करे सकते है।
टोफू को पानी में भरकर रेफ्रिजरेटर में एक सप्ताह तक संग्रहीत किया जा सकता है।
इस बात का ध्यान रखे कि अगर आप टोफू को पानी में स्टोर कर रहे हैं उसका रोज पानी ज़रूर बदलते रहे ।
टोफू को फ्रिज में कैसे स्टोर करें
बिना पैक किए या बचे हुए टोफू को स्टोर करना आसान है। इसे सीधे फ्रिज में न रखें, नहीं तो यह सूख जाएगा और स्वाद भी खराब हो जाएगा। ऐसे में टोफू की ताजगी बनाए रखने के लिए एक कंटेनर में ठंडा पानी लें और बचा हुआ टोफू उसमें स्टोर कर लें।
टोफू को फ्रीजर में कैसे स्टोर करें
यदि आप इसे ठंडा करके फ्रीजर में रखना चाहते हैं, तो टोफू से अतिरिक्त पानी निकाल दें। फिर आप इसे किसी प्लास्टिक बैग या कंटेनर में ढक्कन बंद करके रख दें। अगर आप टोफू को बिना ढके सीधे फ्रिज में रखेंगे तो टोफू सख्त हो जाएगा। उपयोग करने से पहले जमे हुए टोफू को माइक्रोवेव में डीफ्रॉस्ट करें।
टोफू से अतिरिक्त पानी कैसे निकालें
टोफू में मौजूद अतिरिक्त पानी को निकालने के लिए कागज़ के तौलिये और टिशू पेपर सबसे अच्छे हो सकते हैं। पहले टोफू के पानी को टिशू पेपर से पोंछ लें, फिर टोफू को दूसरे टिशू पेपर या पेपर टॉवल में लपेट लें और टोफू के ऊपर कोई भारी वस्तु या बर्तन जैसे फ्राइंग पैन या पानी से भरा कटोरा रखें। टोफू के ऊपर कोई भारी वस्तु रखने से टोफू में मौजूद पानी आसानी से निकल जाएगा. फिर आप इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते है ।
टोफू फ्रिज में कैसे खराब हो जाता है?
आपको बता दें कि अगर टोफू को बिना ढके खुले में रखा जाए तो वह फ्रिज में भी खराब हो सकता है। टोफू को खुले में रखने से फ्रिज में रखी प्याज और लहसुन जैसी अन्य तेज गंध वाली सब्जियों के कारण यह खराब हो सकता है। अगर आप टोफू को ऑफ फ्रिज में रख रहे हैं, तो टोफू को ठंडे पानी में रखें और ढक दें, जिससे अन्य खाने की चीजों की गंध उसमें क्या आप जानते है टोफू को स्टोर करने का सही तरीकानहीं आएगी.

