अगर आप परिवार के साथ कहीं ऐसी जगह जाना चाहते है यहां आपको सुकून तो मिले ही साथ ही अपना मन भी एक दम खुश हो जाये , अगर हां तो आपको विश्व भर में प्रसिद्ध इन जगहों की आरतियों को देखने जरूर जाना चाहिए। यहां जाने से आपको ऐसा अनुभव होगा मानो आपका जीवन सफल हो गया हो। इन जगहों की आरती को देखने के लिए लोग देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी आते है यहां आकर उनको मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
माँ गंगा की आरती
ये तो आप सभी तो पता होगा की हिन्दू धर्म में गंगा नदी का कितना महत्व है , और आपको ये भी पता होगा की गंगा नदी पहाड़ो से बाद सबसे पहले ऋषिकेश फिर हरिद्वार में आई है , खास तौर पर हरिद्वार में गंगा नदी बिल्कुल साफ़ रहती है और यहां दूर-दूर से लोग गंगा नदी में स्नान करने और अपने पाप धुलने आते है , जितनी ये जगह प्रसिद्ध है उतनी ही यहां की गंगा आरती भी प्रसिद्ध है , यहां की गंगा आरती देखने लोग विदेशो तक से आते है। जब यहां आरती होती है तो यहां का नजारा देखने लायक होता है , उस समय ये नजारा हर किसी का मन मोह लेता है जैसे हरिद्वार की आरती होती है वैसे ही ऋषिकेश, वाराणसी, प्रयाग और चित्रकूट में भी गंगा आरती का आयोजन किया जाता है। वहां भी आरती देखने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है।
बाबा महाकाल की आरती
ये तो आप सभी को पता होगा की महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक है , और ये मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित है। महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की एक ऐसी आरती होती है जो आपने कहीं भी नहीं देखी होगी । जी हां आपको पता दे सुबह की सबसे पहली आरती यहां चिता की राख से होती है। जिसको देखने से लिए लोग बहुत दूर दूर से आते है और इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन भी करवाना पड़ता है , इसे भस्म आरती कहा जाता है।
बिहारी जी की आरती
वैसे तो हमारे बिहारी जी इतने नटखट है की वो अपनी लीलाएं से ही लोगो को अपना दीवाना बनाये रहते है, पर वृन्दावन में बांके बिहारी जी की आरती देखकर हर किसी का दिल भर सा जाता है। यहां मंदिर में जो एक बार चला जाता है न उसका वहां से वापस आने का ही मन नहीं करता है। आपको पता है इस मंदिर के दरवाजे पर एक पर्दा लगा हुआ है जिसको वहां के पुजारी जी समय समय पर खोलते और बंद करते रहते है , क्योकि ऐसा मानना है जिस किसी की भी बिहारी जी से नजर मिल जाती है बिहारी जी उसी से हाथ चले जाते है।
बाबा केदार की आरती
ये तो आप सभी तो पता होगा कि बाबा केदारनाथ का मंदिर पहाड़ों और नदियों से घिरा हुआ है। इसकी कठिन यात्रा होने की वजह से बहुत काम लोग ही यहां जा पाते है , लेकिन तब भी काफी लोग यहां की आरती देखने पहुंच ही जाते है। केदारनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक है। यहां हर दिन दो टाइम आरती की जाते है एक सुबह और एक शाम । यहां की आरती इतनी अच्छी होती है कि अगर आपने ये आरती देख ली तो आपका यहां से वापस आने का ही मन नहीं करेगा । यहां कि आरती देखने के लिए लोग विदेशो तक से आते है

