Site icon Buziness Bytes Hindi

शादी से पहले जरूर करें अपने पार्टनर से ये बातें नहीं पूरी जिंदगी होगी तकलीफ

रिश्ते: शादी का सीजन चल रहा है कई लोग अब जन्म जन्मांतर के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। वही कई लोग एक दूसरे के होने के सपने सजा रहे हैं। लेकिन सबके मन मे यह सवाल रहता है कि वह अपने लाइफ पार्टनर को चुनते वक्त क्या ध्यान में रखे की उन्हें आगे किसी समस्या का सामना न करना पड़े और उनके रिश्ते में प्यार बना रहे। यह समस्या सबसे ज्यादा अरेंज मैरिज में होती है क्योंकि इन कपल्स को अपने पार्टनर से मिलने का ज्यादा वक्त नहीं मिलता है। यह एक दो बार ही अपने पार्टनर से मिल पाते हैं तो अब ऐसे में जब आप अपने पार्टनर से एक दो बार ही मिल पाते हैं तो आप उससे यह बाते अवश्य करें। जिससे आपके रिश्ते में न आए खटास।

सबसे पहले जाने परिवार के बारे मे:-

आज कल लोग अपने पार्टनर से मिलते हैं और उसके बारे में जानने जुटे रहते हैं। उनकी इन गतिविधियों से वह अपने पार्टनर को तो जान लेते हैं लेकिन उनके परिजनों को नहीं जान पाते जिसके चलते शादी के बाद उन्हें उनके हिसाब से ढलने में काफी वक्त लगता है। कई बार उनके हिसाब से न ढल पाने की वजह से महिलाओं को काफी कुछ सुनना भी पड़ जाता है और रिश्ते में खटास आने लगती है। तो महिलाओं को और पुरुष को हमेशा चाहिए कि वह एक दूसरे के परिवार के विषय मे अच्छे से जान लें।

पैसे पर करे बात:- 

हमने अक्सर देखा की अरेंज मैरिज में शादी के पैसे की खुब मांग होती है। वही कई लोग ऐसे होते हैं जो शादी के बाद महिला को प्रताड़ित करते हैं और उसके मायके वालों से पैसा मांगते हैं। महिलाओं को शादी से पहले अपने पार्टनर से पैसे के विषय मे अवश्य बात करनी चाहिए इससे उनके स्वभाव का भी पता चलता है और भविष्य में महिला को दहेज उत्पीड़न से नहीं जूझना पड़ता।

फैमिली प्लानिंग:- 

शादी से पहले दोनो पार्टनर को फैमिली प्लानिंग के विषय मे अवश्य बात करनी चाहिए। इससे दोनो के बीच मे बेहतर समन्वय स्थापित होता है और रिश्ते को एक नई दिशा मिलती हैं। वही आप दोनों अपने मन के विचार एक दूसरे के सामने खुल कर रख पाते हैं।

जॉब और करियर:-

इस विषय पर बात करना महिलाओं के दृष्टिकोण से अत्यधिक आवश्यक है। क्योंकि कई पुरूष ऐसे होते हैं जो कि महिलाओं से साथ तो अच्छे से पेश आते हैं लेकिन उन्हें उनका काम करना नहीं पसन्द होता है। यदि आप इस विषय पर बात करते हैं तो आपको अपने पार्टनर की इच्छा का पता चलता है और आप उसकी सोच को आंक सकते हैं।
Exit mobile version