बालों को लेकर खुद न करें ये गलतियां, वरना नुकसान झेलना पड़ेगा

लाइफस्टाइलबालों को लेकर खुद न करें ये गलतियां, वरना नुकसान झेलना पड़ेगा

Date:


बालों को लेकर खुद न करें ये गलतियां, वरना नुकसान झेलना पड़ेगा

न्यूज़ डेस्क : सुंदर और हेल्दी बाल पाने के लिए हम बहुत कुछ करते हैं लड़कियां चाहती हैं कि उनके बाल  बेहद खूबसूरत बने रहें लेकिन प्रदुषण के चलते ऐसा हो नहीं पाता ऐसी कुछ गलतियां हैं जिन्हें लड़कियां करती हैं और उनके कारण बालों को नुकसान झेलना पड़ता है.

ऐसी ही कुछ ग़लतियों के बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन ने बताया जो लड़कियां और महिलाएं अक्सर दोहराती हैं.

अक्सर लड़कियां शिकायत करती हैं कि हर बार शैम्पू के बाद उनके बाल टूटते हैं. ऐसे में बिना एक्सपर्ट की सलाह लिए किसी भी नये प्रॉडक्ट का इस्तेमाल अपने बालों पर ना करें.

ज़रूरी नहीं कि जिस प्रॉडक्ट के टीवी कमर्शियल में हेयर फॉल रोकने का दावा किया जा रहा हो वह प्रॉडक्ट आपके बालों के लिए भी कारगर साबित हो. इसीलिए वही प्रॉडक्ट चुनें जिनकी सलाह आपके एक्सपर्ट देते हैं.

शहनाज़ हुसैन का कहना है कि अधिकतर महिलाएं शैम्पू करने के सही तरीके के बारे में नहीं जानती हैं. बालों को शैम्पू करने से पहले अच्छी तरह गीला करना चाहिए. कभी भी सूखे बालों में शैम्पू नहीं लगाना चाहिए.

कई बार शैम्पू करने के बाद भी बाल उलझे रहते हैं तो ऐसे में आप को शैम्पू या कंडीशनर नहीं बदलना एक बड़ी ग़लती साबित हो सकता है.

कई बार लोग बालों में तेल लगाने के बाद 2-3 दिनों तक शैम्पू नहीं करते. ऐसा करने से बचें. क्योंकि इस तरह गंदगी आपके सिर की त्वचा और बालों में बुरी तरह से चिपक जाएगी. शैम्पू से केवल एक घंटा पहले ही बालों में तेल मालिश करें.

बालों को गर्म पानी से कतई न धोयें इससे आप के बाल रूखे हो जायेंगे. हमेशा सही मात्रा में ही शैम्पू का प्रयोग करें क्योंकि शैम्पू का ज्यादा इस्तेमाल भी  बालों को खराब कर देगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...