ये गलतियां सोने से पहले न करें वरना चेहरा हो सकता है बेजान

लाइफस्टाइलये गलतियां सोने से पहले न करें वरना चेहरा हो सकता है...

Date:


ये गलतियां सोने से पहले न करें वरना चेहरा हो सकता है बेजान

स्किन को सेहतमंद रखने के लिए तरह-तरह के फेसपैक और घरेलू नुस्खे तो कारगर होते ही हैं लेकिन कुछ और भी चीज़ें जरूरी होती हैं जिसके बारे में आपको पता होना जरूरी है। 

अगर आप स्किन को बार-बार धोने के लिए फेस वॉश या साबुन का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। इससे नेचुरल चमक खोने लगती है। ऐसे में जरूरत के मुताबिक ही स्किन को धोएं।

कई बार लोग चेहरे की देखभाल के साथ ही होंठों की केयर करना भूल जाते हैं। इस वजह से होठ ड्राई और बेजान से दिखने लगते हैं। होंठ की स्किन पतली होती है और इसे भी खास देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में रात को अपने होंठो पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना न भूलें।

रात को सोते समय चेहरे से निकलने वाला तेल और बाल तकिए पर ही गिरते हैं, जिसकी वजह से तकिए पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। अगर आप लगातार कई दिनों तक इसी तकिए का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी स्किन पर मुंहासे का कारण बन सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...