Site icon Buziness Bytes Hindi

रिश्ते में न आने दे इन चीज़ों को।नहीं तो पार्टनर से अलग होना निश्चित

रिश्ते:- आजकल किसी के साथ जुड़ना आसान बात है लेकिन उसके साथ भावनात्मक जुड़ाव होना और खुश रहना काफी मुश्किल है। क्योंकि रिश्ते भवनाओं पर बने होते हैं और दो लोग रिश्ते में तभी खुश रह सकते हैं जब वह एक दूसरे को समझते हैं और उनके साथ भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं। लेकिन हमने अक्सर देखा होगा की लोग जब रिश्ते में आते हैं तो वह खुश नहीं रह पाते और उनको अपने रिश्ते में सुकून से ज्यादा दुख और तकलीफ मिलती है। वह एक दूसरे से छोटी छोटी बातों पर लड़ते है और उनके साथ असहज महसूस करते हैं। 

जब दो कपल्स के मध्य ऐसी स्थिति होती है तो वह यह सोचते हैं कि आखिर उनके रिश्ते में इतनी खटास क्यों है और वह एक दूसरे के साथ खुश क्यों नहीं है। तो आइये जानते हैं उन कारणों के बारे के जिनके चलते आप और आपके पार्टनर के बीच नहीं बनती और आप दोनों परेशान रहते हैं।

एडजेसमेट:-

जब हम किसी नए रिश्ते में जुड़ते हैं तो हमे एडजेसमेट करना चाहिए। क्योंकि इस सम्पूर्ण विश्व के हर प्राणी की आदत और स्वभाव भिन्न होता है। कोई किसी के जैसा नहीं हो सकता। जो भी पार्टनर अपने पार्टनर के साथ एडजेसमेट करते हैं वह खुश रहते हैं और जो ऐसा नहीं कर पाते उन्हें हमेशा दुख तकलीफ और लड़ाई का सामना करना पड़ता है। 

स्पष्टता:- 

दो लोगो के बीच जब सम्बध बनता है तो उनके मध्य बातो की स्पष्टता का होना अति आवश्यक है। वही स्पष्टता के साथ जो आपका नाटकीय स्वरूप है उससे आपको बाहर निकलकर आना चाहिए। क्योंकि आपकी यह आदते न सिर्फ आपके पार्टनर को परेशान करती है बल्कि उसके स्वभाव को चिड़चिड़ा बनाते हैं और आपके रिश्ते में एक एक मिनट पर लड़ाई होती है। दो लोगो को एक दूसरे से ज्यादा बातें नहीं छुपानी चाहिए और ज्यादा नाटकीय व्यवहार न करते हुए तर्कपूर्ण बातें करनी चाहिए।

बात पकड़ कर न बैठना:-

कुछ पार्टनर की आदत होती है कि वह छोटी छोटी बातों पर झगड़े करते हैं और जल्दी ही गुस्सा हो जाते हैं। लड़ाई झगड़ा नॉर्मल बात है यह तो रिश्ते में अक्सर होता है। लेकिन अगर पार्टनर किसी बात को पकड़ कर बैठ जाता है तो वह गलत है और अपने गुस्से के चलते अपने रिश्ते को खराब करता है। पार्टनर को हमेशा अपने रिश्ते में संतुलन बना कर रखना चाहिए और किसी भी बात को ज्यादा दिन तक पकड़ कर नहीं बैठना चाहिए। 

झूठ से करे परहेज:-

दो लोगो का रिश्ता प्रेम और विश्वास का रिश्ता होता है उसमें झूठ के लिए कोई जगह नहीं होती है। अगर पार्टनर अपने रिश्ते में बार बार झूठ बोलता है तो उसके रिश्ते में फूट पड़ती है और उनके मध्य विश्वास खत्म हो जाता है।
Exit mobile version