- यूपी एसटीएफ ने कर्मचारियों को दिए आदेश में कहा कि टिकटॉक, यूसी ब्राउजर और हेलो समेत 52 चाइनीज एप तुरंत हटाएं
- होम मिनिस्ट्री ने भी इन एप को इस्तेमाल न करने की सलाह दी है
लद्दाख में जवानों की शहादत के बाद चीन का विरोध चरम पर हैं. अपील की जा रही है कि चीन का कोई भी प्रोडक्ट न खरीदें.जगह-जगह चीन के विरोध में देशभर में पुतले फूंके जा रहे हैं. लोगों में इस कदर गुस्सा है कि उनका कहना है कि चीन की जड़े न सींचे. जितना हो सके उसे आर्थिक चोट दें. अब इस मुहिम में यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भी जुड़ गया है. उसने अपने सभी कर्मचारी अपने और उनकों परिजनों के मोबाइल से चीनी मोबाइल एप हटाने को कहा है. इस संबंध में यूपी एसटीएस की ओर से एक आदेश जारी किया गया है.
क्या कहा आदेश में?
यूपी एसटीएफ की ओर से कहा गया है कि समस्त अधिकारी और कर्मचारी को आदेशित किया जाता है कि वो अपने वह अपने परिजनों के मोबाइल फाने से चीन की 25 एंड्राइड एप तत्काल हटा दें. होम मिनिस्ट्री ने इन एप को इस्तेमाल न करने की सलाह दी है. यह सभी एप चाइनीज हैं और इनके द्वारा आपके मोबाइल से आपका व्यक्तिगत एवं अन्य डेटा चुराए जाने की संभावना है.
सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया था अलर्ट
कुछ दिन पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार को एक लिस्ट भेजी थी. इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जूम, टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, एक्सएंडर, शेयर इट और क्लीन मास्टर जैसे एप को खतरनाक बताया गया था. केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि इंटेलिजेंस एजेंसियों की ओर से दिया गए प्रस्ताव का समर्थन नेशनल सिक्यॉरिटी काउंसिल सेक्रेटिएट ने भी किया था.

