Site icon Buziness Bytes Hindi

भूलकर भी इन जगहों पर घूमने न जाये, बेहद खतरनाक है ये जगहें


भूलकर भी इन जगहों पर घूमने न जाये, बेहद खतरनाक है ये जगहें

छुट्टियों में घूमने की इच्छा हर कोई रखता है. ऐसे में कुछ ऐसी ही जगहों का चुनाव करते हैं जो खूबसूरत और सबसे अलग हो. कई बार लोग विदेश घूमने का प्लान बनाते हैं लेकिन कुछ देश ऐसे हैं जहां पर ना जाया जाए तो ही अच्छा है.आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में जो आपके लिए खतरनाक है और वहां अगर आप जाने के बारें में सोच रहे हैं तो इसे एक बार जरूर पढ़ लें. 

मेक्सिको

Image Source: Google

 मोगादिशु, सोमालिया:

Image Source: Google

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के बारे में कहा जाता है कि यह अफ्रीका महाद्वीप का सबसे हिंसक शहर है. 1990 से यहां हिंसा का दौर जारी है, यहां आये दिन आतंकी हमला होने के साथ ही रोज ऐसी घटनाओ को अंजाम दिया जाता है जो डर और अस्थिरता पैदा करने के लिए काफी है. 

कीव, यूक्रेन:

Image Source: Google

यूक्रेन की राजधानी कीव में पिछले कई सालों से संघर्ष जारी है. यहां की स्थिति बहुत ही खराब है. यहां लम्बे समय से सरकार के खिलाफ आंदोलन छिड़ा हुआ है जिसने पूरे शहर को बर्बाद कर दिया है.

दमिश्क, सीरिया:

Image Source: Google

सीरिया के हालातों से तो पूरी दुनिया वाकिफ है, हालांकि सीरिया की राजधानी दमिश्क के हालत ठीक थी, लेकिन फिलहाल वहां जाना भी अब खतरे से खाली नहीं है. सीरिया में पिछले पांच सालों से सिविल वॉर चल रहा, यहां विद्रोहियों के साथ-साथ ISIS के आतंकियों ने तबाही मचा रखी है ऐसे हालात में सीरिया और दमिश्क जाना मौत को दावत देने जैसा है.

ढाका, बांग्लादेश:

Image Source: Google

बांग्लादेश की राजधानी ढाका की गिनती दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में होती है. गाड़ियों और फैक्ट्रियों के चलते यहां की आबोहवा में हर दिन ज़हर घुल रहा है. इसलिए यहां जाना आपकी सेहत पर बहुत बुरे प्रभाव डाल सकता है.

Exit mobile version