लॉकडाउन की वजह से पर्यटकों को घर पर ही रहना पड़ा था, लेकिन देश अनलॉक होने लगा है और लोग घूमने के लिए निकल पड़े हैं। वही, अगर आप पहाड़ों पर घूमने जा रहे है तो कई जरूरी चीजों को ले जाना ना भूले, वरना पहाड़ों पर दिक्कतें हो सकती है | चलिए जानते है कौन सी है वो चीजे:
Read also: घूमने का प्लान है तो ट्रैवल लिस्ट में इन जगहों को शामिल करना ना भूले
पहाड़ों पर जाते समय गर्म कपड़े जरूर रखे, क्योकि मौसम कोई भी हो यहां अच्छी खासी ठंड पड़ती है। वैसे भी शहर से पहाड़ों की तरफ गए पर्यटकों को ठंड लगकर बुखार भी आ जाता है |
पहाड़ों पर जाते हैं, तो जी मिचलाना, उल्टी आना, सिरदर्द होना और बुखार आना ये दिक्कतें भी हो जाती हैं। इसीलिए दवाएं रखकर ले जानी चाहिए, आप फर्स्ट एड बॉक्स भी ले जा सकते है |
पहाड़ों पर समय बिताने जा रहे हैं, तो हल्का खाना-पानी ले जा सकते हैं। बाहर की खाने की चीजें नुकसान कर सकती है, ऐसे में घर से ही कुछ हल्का बनाकर ले जा सकते हैं |
Read also: एक दिन की छुट्टी है पर दिल्ली के इन जगहों पर जाए घूमने
पहाड़ों पर जाते समय टॉर्च भी रखकर ले जाना चाहिए, ये रात को अंधेरे में काम आएगी | इसके अलावा पावरबैंक भी रख ले, क्योकि पहाड़ों पर जब मौसम खराब होता है तो जल्दी लाइट चली जाती है।

