भूलकर भी नहाने के बाद न करें ये गलतियां,होती है धन की हानि

धर्मभूलकर भी नहाने के बाद न करें ये गलतियां,होती है धन की...

Date:

अगर आप नहाने के बाद ऐसी गलतियां करते हैं तो यह आपके परिवार के लिए प्रतिकूल फलदायी हो सकता है। वास्तु विज्ञान और शास्त्र बताते हैं कि ये ऐसी गलतियां हैं जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं और ये स्वास्थ्य और धन के लिए हानिकारक होती हैं। आइए जानते हैं बाथरूम में नहाने के बाद हमें किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

बाथरूम को ऐसे छोड़ने से वास्तुदोष लगता है

दरअसल, घर की दिशाओं को ही नहीं बल्कि हमारी दिनचर्या से जुड़ी चीजों को भी विशेष महत्व दिया गया है। अक्सर देखा जाता है कि लोग नहाने के बाद बाथरूम को गंदा ही छोड़ देते हैं। दरअसल ये आदत बहुत गंदी मानी जाती है. इतना ही नहीं, हममें से कुछ लोग नहाते समय और भी गलतियां करते हैं, जो वास्तु के हिसाब से बहुत खराब मानी जाती हैं। आइए आपको ऐसी 5 गलतियों के बारे में बताते हैं जो आपको नहीं करनी चाहिए।

बाथरूम में गंदा पानी न छोड़ें

कुछ लोग नहाने के बाद गंदा साबुन वाला पानी बाथरूम में ही छोड़ देते हैं और ऐसे ही बाहर आ जाते हैं। आपकी ये आदत आपको कंगाल बना सकती है. वैसे तो बाथरूम में गंदा पानी छोड़ना गलत माना जाता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि आपकी इस आदत से राहु और केतु आपसे नाराज हो सकते हैं और राहु और केतु उन लोगों पर अपना बुरा प्रभाव दिखाते हैं तो वे लोग साफ-सफाई से नहीं रहते हैं

बाथरूम में टूटे बाल छोड़ना

कुछ लोगों की आदत होती है कि नहाने के बाद टूटे हुए बालों को बाथरूम में ही छोड़ कर बाहर आ जाते हैं। अगर आपकी भी ये आदत है तो इसे सुधार लें. अगर आप ऐसा करते हैं तो शनिदेव और मंगल ग्रह नाराज हो जाते हैं और आपको उनका दुष्प्रभाव झेलना पड़ सकता है। ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मकता बढ़ती है। आपके काम में रुकावटें आती हैं और करियर में भी संघर्ष का सामना करना पड़ता है।

बाल्टी को हमेशा ऐसे ही रखें

कुछ लोगों की आदत होती है कि नहाने के बाद बचे हुए पानी को या तो बाल्टी में ऐसे ही छोड़ देते हैं या फिर बाल्टी को खाली ही छोड़ देते हैं। इस गलती को तुरंत सुधारने की जरूरत है.’ बाथरूम से बाहर आते समय बाल्टी पूरी भरनी चाहिए। यदि आप बाल्टी को खाली रखना चाहते हैं तो उसे उल्टा करके रखें। खाली बाल्टी को सीधे रखने की भूल न करे। नहीं तो आपके घर में कंगाली आने में देर नहीं लगेगी।

नहाने के बाद न करें ये काम

अगर आपको कपड़े साफ करने हैं तो नहाने के बाद कपड़े न धोएं। अगर आपको कपड़े धोने हैं तो नहाने से पहले उन्हें धो लें और फिर नहाएं। नहाने के बाद कपड़े धोना सही आदत की श्रेणी में नहीं आता है। वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि नहाने के बाद गंदे कपड़े धोने से शरीर प्रदूषित होता है।

गीले कपड़े न छोड़ें

कुछ लोगों ऐसे होते है जो कपड़े पहनकर नहानते है , और नहाने के बाद गीले कपड़े ऐसे ही बाथरूम में छोड़ देते है । अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस आदत को पूरी तरह छोड़ दें। क्योंकि ऐसा करने से सूर्यदेव आपसे नाराज हो जाते है और फिर ऐसे व्यक्तियों के जीवन में मान-सम्मान और वैभव की कमी हो जाएगी। इसके अलावा बाथरूम में गीले कपड़े छोड़ना वास्तु की दृष्टि से भी सही नहीं माना जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...