Site icon Buziness Bytes Hindi

डीएनईजी के सीईओ Namit Malhotra ने बढ़ाया भारत का गौरव


डीएनईजी के सीईओ Namit Malhotra ने बढ़ाया भारत का गौरव

#डीएनईजी की टीम को 94वें एकेडेमी अवॉडर्स में ऑस्कर पुरस्कार के लिए दो श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया है#

Bybbnews

नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) इस वक्त हॉलीवुड में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली महत्वपूर्ण हस्ती बन गए हैं। नमित मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रमुख विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) और एनिमेशन स्टूडियो, डीएनईजी ने लॉस एंजिल्स में 27 मार्च 2022 को होने वाले 94वें एकेडेमी अवॉडर्स में “बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स” के लिए 2 श्रेणियों में नॉमिनेशन हासिल किया है।  डीएनईजी को “ड्यून” और “नो टाइम टु डाई” फिल्मों में अपने शानदार और बेमिसाल काम के लिए “बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स” की श्रेणी में नामांकित किया गया है।

Read also: हॉलीवुड के फिल्म स्टूडियो के सहयोग से प्लानेट मराठी की छत्रपति तारारानी में दिखाई देंगी सोनाली कुलकर्णी

इस नॉमिनेशन के बारे में नमित मल्होत्रा का कहना है, ‘मैं इन नामांकनों के लिए एकेडेमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज का बेहद आभारी हूं। मुझे खुशी और गर्व हो रहा है कि हमारी टीम को वह पहचान मिली है, जिसकी वह हकदार है। इन नॉमिनेशन से हमारी कम्पनी को एक नया मुकाम मिला है। इन नॉमिनेशन से मेरे देश भारत का गौरव बढ़ा है। वैसे हमने अपने शानदार वीएफएक्स काम से पहले भी छह एकेडमी अवॉर्ड्स हासिल किए हैं। पिछले 7 में से 5 एकेडेमी अवॉडर्स समारोह में जिन फिल्मों में “बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स” के लिए डीएनईजी ने यह पुरस्कार जीते, उनमें टेनेट (2021), फर्स्ट मैन (2019), ब्लेड रनर 2049 (2018), एक्स मचिना (2016), इंटरस्टेलर (2015) और इंस्पेशन (2011) शामिल है।   

Read also: फिल्में, जायका और टाइम मशीन का सफर होगा एनवाई सिनेमाज के साथ

बॉलिवुड फिल्म प्रोड्यूसर नरेश मल्होत्रा के बेटे और सिनेमेटोग्राफर एमएन मल्होत्रा के पोते नमित बॉलिवुड से जुडे़ परिवार की तहसरी पीढ़ी हैं। लेकिन उनके काम ने उन्हें हॉलिवुड में एक खास मुकाम पर पहुंचा दिया है। 1995 में नमित ने  वीडियो वर्कशॉप की स्थापना की। नमित ने 1997 में मुंबई में कंपनी की मामूली शुरुआत की थी। अब तक कंपनी ने जिस तरह की रणनीतिक तरक्की की है और जिस तरह से कंपनी का बिजनेस नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है, उसके लिए नमित ही जिम्मेदार को ही श्रेय जाता है। वह सक्रिय रूप से ऐसे प्रोजेक्ट्स की खोज में जुटे रहते हैं, जिससे कंपनी की ताकत बढ़े।

Exit mobile version