कोरोना संक्रमण से डीएमके विधायक की मौत

फीचर्डकोरोना संक्रमण से डीएमके विधायक की मौत

Date:


कोरोना संक्रमण से डीएमके विधायक की मौत

कोरोना वायरस के कारण किसी जनप्रतिनिधि की मौत का पहला मामला

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण किसी जनप्रतिनिधि की मौत का पहला मामला सामने आया है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के विधायक जे. अंबाजगन की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। डीएमके विधायक एक हफ्ते पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। चेन्नई के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। जे. अंबाजगन का निधन उनके 62वें जन्मदिन पर हुआ है। अंबाजगन चेन्नई पश्चिम जिले में डीएमके सेक्रेटरी भी थे। कोरोना वायरस से किसी जन-प्रतिनिधि की मौत का ये देश में पहला मामला है।

62 साल की उम्र में निधन
बीते मंगलवार को सांस लेने में दिक्कत और जुकाम-बुखार की शिकायत के बाद डीएमके विधायक अंबाजगन का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से ही वह चेन्नई के डॉ. रेला इंस्टीट्यूट एंड मेडिकल सेंटर में भर्ती थे। 62 साल के विधायक को किडनी से जुड़ी बीमारी भी थी।हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. इलनकुमार कलियामूर्ति के मुताबिक, विधायक की हालात सोमवार शाम से बिगड़ गई थी। उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (आईसीयू) में शिफ्ट किया गया था।

बता दें कि महाराष्ट्र के बाद देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण वाला राज्य तमिलनाडु है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...