UP News: डीएम साहब की गाय हुई बीमार, देखभाल के लिए सात पशु चिकित्साधिकारी हुए तैनात

उत्तर प्रदेशUP News: डीएम साहब की गाय हुई बीमार, देखभाल के लिए सात...

Date:

कभी आज़म खां की भैंस चोरी हो गयी थी और उसे ढूंढने के लिए पुलिस को लगाया गया था, अब समय ने करवट बदली और कुछ उसी तरह की घटना योगी जी के एक जिलाधिकारी के साथ घट गयी, फ़र्क़ इतना है कि उनकी गाय चोरी नहीं हुई बल्कि बीमार हो गयी है और अब इसके लिए बाकायदा आदेश जारी कर गाय के इलाज के लिए सात डॉक्टरों को तैनात किया गया है और यह ड्यूटी रोटेशन में लगाईं गयी है। इस बारे में जारी किया गया आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंम्प मच गया है।

आदेश सोशल मीडिया पर वायरल

आदेश जारी होने की सरकारी तौर पर पुष्टि भी हुई है। मामला फतेहपुर ज़िले का है जहाँ डीएम आवास में जिलाधिकारी महोदय की बीमार गाय की देखभाल के लिए पशु चिकित्सा विभाग के सात डॉक्टरों की तैनाती का सरकारी तौर पर आदेश जारी किया गया। इन सभी डॉक्टरों की तैनाती बारी बारी लगाईं गयी है। 

Read also: इटावा सफारी में पकड़े गए खूंखार तेदुए को चित्रकूट के जंगल मे छोड़ा

सरकारी आदेश में लिखा हुआ है कि डीएम साहब की गाय के इलाज के लिए पशु चिकित्साधिकारी की सुबह-शाम की ड्यूटी लगाई जाती है. पत्र में लिखा हुआ है कि पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सनगांव संबंधित डॉक्टरों से समन्वय स्थापित कर गाय की देख भाल की सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी को फोन के माध्यम से देंगे. शिथिलता अक्षम्य है।

आदेश के अनुसार सोमवार को डॉ. मनीष अवस्थी , मंगलवार को डॉ. भुवनेश कुमार, बुधवार को डॉ. अनिल कुमार, गुरुवार को अजय कुमार , शुक्रवार को डॉ. शिव स्वरूप , शनिवार को डॉ. प्रदीप कुमार और  रविवार को डॉ. अतुल कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. यह सरकारी आदेश वायरल होने पर विभाग में हड़कंम्प मचा हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...