नडाल को मात देकर नोवाक फ्रेंच ओपन के फाइनल में

स्पोर्ट्सनडाल को मात देकर नोवाक फ्रेंच ओपन के फाइनल में

Date:


नडाल को मात देकर नोवाक फ्रेंच ओपन के फाइनल में

नई दिल्लीः विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2021 के सेमीफाइनल में इतिहास रचने का काम करते हुए राफेल नडाल को मात दे दी। वे ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिसने फ्रेंच ओपन में नडाल को दो बार हराने का कारनामा किया है। यह जीत बड़ी है क्योंकि नडाल ने क्ले कोर्ट पर केवल तीसरी हार का सामना किया। दूसरी ओर पहला सेट गंवाने के बाद जोकोविच की यह वापसी लंबे समय तक यादगार रहेगी। उन्होंने 3-6, 6-3, 7-6(4), 6-2 से जीत हासिल कर शुक्रवार को भीड़ को मुग्ध कर दिया। यह दो दिग्गजों के बीच महज एक भिड़ंत नहीं थी बल्कि टेनिस में सर्वोच्च स्तर की गुणवत्ता का प्रदर्शन भी था।

Read also: आर्टिकल 370 पर दिग्विजय सिंह की ‘क्लब हाउस चैट’ लीक, हमलावर हुई BJP, कहा-यही है कांग्रेस का असली चेहरा

2006 में पहली बार एक दूसरे से मुकाबले करने वाले दो सुपरस्टारों ने इस बार भी गजब का टेनिस खेला। यह दो महान खिलाड़ियो के बीच आपस में 58वां मुकाबला था। नडाल 14वें फ्रेंच ओपन खिताब के लिए आए थे और उसी तरह से आगे बढ़ते हुए उन्होंने पहले पांच गेम जीते और पिछले साल के फाइनल मुकाबले की तरह इस बार भी सर्बियाई खिलाड़ी पर अपना प्रभुत्व जमाने के लिए कदम बढ़ाए। लेकिन जोकोविच इस बार अलग ही खेल लेकर आए थे। उन्होंने क्ले कोर्ट पर नडाल को हराने के लिए शायद अपने करियर का बेस्ट खेल दिखाया और फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...