Diwali in USA: अमेरिका में दीवाली की धूम, ‘ टाइम्स स्क्वायर’ पर शुरू हुआ दीपोत्सव पर्व

इंटरनेशनलDiwali in USA: अमेरिका में दीवाली की धूम, ‘ टाइम्स स्क्वायर’ पर शुरू हुआ...

Date:

वाशिंगटन। अमेरिका में ‘टाइम्स स्क्वायर’ से दीवाली पर्व मनाने की शुरुआत हो चुकी है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने आवासों पर रोशनी कर दीपावली मनाई। देश भर से भारतवंशी बृहस्पतिवार रात से राजधानी वाशिंगटन पहुंचने शुरू हो गए थे। बाइडन प्रशासन और संसद सदस्यों के द्वारा भी एक सप्ताह तक दीवाली मनाने की संभावना है।

हैरिस और उनके पति ने प्रख्यात भारतीय-अमेरिकियों, राजनयिकों और प्रशासन के सदस्यों को दिवाली पव्र मनाने के लिए उपराष्ट्रपति आवास पर आमंत्रित किया। राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी पत्नी डॉ. जिल बाइडन के साथ दिवाली पर्व के लिए सोमवार को व्हाइट हाउस में भारतवंशियों को आमंत्रित किया है।

वहीं विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 26 अक्तूबर ने विदेश मंत्रालय में राजनयिक समुदाय के साथ एक दिवाली समारोह आयोजन में भारतवंशियों को आमंत्रित किया है। वाशिंगटन में दिवाली के मौके पर हमेशा की तरह जाने-माने सांसद शामिल हैं। शुक्रवार देर रात, ‘रिपब्लिकन हिंदू कॉयलिशन’ के लगभग 200 भारतीय-अमेरिकी सदस्य फ्लोरिडा में ‘मार-ए-लागो’ में ट्रंप के सरकारी आवास पर जुटेंगे। कार्यक्रम में बॉलीवुड गीतों पर जमकर डाॅस किया जाएगा और मेहमानों को भारतीय व्यंजन भी परोसे जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...