Diwali 2022: दीपावली पर बन रहा शुभ योग इन तीन राशियों का करेगा भाग्योदय

धर्मDiwali 2022: दीपावली पर बन रहा शुभ योग इन तीन राशियों का...

Date:

धनतेरस से पांच दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव पर्व शनिवार से प्रारंभ हो रहा है। पंचांग के मुताबिक हर साल कार्तिक अमावस्या तिथि पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली पर्व सुख-समृद्धि और संपदा प्रदान करना माना जाता है। इस बार दिवाली पर्व 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। दिवाली पर ऐसा शुभ योग बन रहे हैं। जिससे कारण कुछ राशि का भाग्योदय होने के अच्छे संकेत हैं। इससे आने वाला पूरा साल इन राशि के जातकों के लिए धन-दौलत और समृद्धि प्रदान करने वाली होगा। दिवापली पर अभिजीत मुहूर्त और वैधृति योग का शुभ संयोग बनेगा। ज्योतिष में इस संयोग का विशेष महत्व बताया गया है। सभी 12 राशियों में तीन राशियां ऐसी हैं। जिस पर इस शुभ संयोग का अधिक प्रभाव होगा। इन तीन राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी।

सिंह राशि

दिवापली पर बना अभिजीत मुहूर्त और वैधृति योग सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा फल देने वाला होगा। नौकरी में अच्छी ग्रोथ की संभावना के साथ ही कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिसको अच्छी तरह से निभाएंगे। शुक्र और शनि ग्रह की विशेष कृपा होगी। निवेश से भविष्य में अच्छी पूंजी को एकत्रित करने में भी कामयाब रहेंगे। भाग्य का साथ मिलने से बड़ा सौदा कम कीमत में मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि जातकों के लिए इस बार की दिवाली बहुत शुभ और कल्याणकारी होगी। इस राशि के जातकों के लिए अभिजीत मुहूर्त और वैधृति का संयोग अत्यंत शुभकारी है। भाग्य का साथ मिलेगा। एक कार्य में अच्छी सफलता और धन लाभ होगा। पिछले कई महीनों से प्रापर्टी खरीदने की सोच रहे हैं वह सौदा दिवाली के बाद पूरा होगा। नौकरीपेशा लोग दूसरी नौकरी का ऑफर स्वीकार कर सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अच्छी रहेगी। व्यापार वाले जातक अच्छा मुनाफा विस्तार को देने में कामयाब होंगे।

मकर राशि

इस राशि के जातकों के लिए अभिजीत मुहूर्त और वैधृति योग किसी वरदान से कम नहीं है। नौकरी में प्रमोशन के साथ ही आय में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं। इस राशि के जो लोग कारोबार में हैं उनके लिए अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति कुछ महीनों से अच्छी नहीं चल रही है अब उनके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। प्यार और रोमांस में अच्छे पलों की प्राप्ति होगी। रूका धन वापस मिलेगा जिससे मन बहुत प्रसन्न रहेगा क्योंकि इस रकम का इंतजार वर्षों से था। धन लाभ के नए-नए साधन प्राप्त होंगे। साझेदारी के लिए समय अच्छा रहेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...