Diwali 2020: दिवाली में घर को दें नया और स्टाइलिश लुक, करे इन टिप्स को फॅालो

रसोई BytesDiwali 2020: दिवाली में घर को दें नया और स्टाइलिश लुक, करे...

Date:


Diwali 2020: दिवाली में घर को दें नया और स्टाइलिश लुक, करे इन टिप्स को फॅालो

दिवाली के पावन त्योहार से पहले घर की अच्छी तरह से साफ- सफाई की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली से पहले घर की साफ- सफाई करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। घर में साफ- सफाई करने से घर का वातावरण सकारात्मक रहता है और घर के सभी सदस्यों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। घर में साफ- सफाई करने में काफी मेहनत लगती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको साफ- सफाई करने के कुछ टिप्स बताएंगे। इन टिप्स को फॅालो करने से आप आसानी से घर की साफ- सफाई कर सकती हैं।

ऐसे करें पंखे की सफाई

ऐसे करें पंखे की सफाई

घर की साफ- सफाई करते समय पंखे की सफाई करना थोड़ा मुश्किल होता है। पंखे की सफाई करने के लिए तकिए का कवर ले लें और बेड पर एक कुर्सी रख लें। अब कुर्सी में खड़े हो जाएं और पंख की ब्लेड को कवर के अंदर डालकर अच्छे से रगड़कर साफ कर लें। तकिए के कवर से सफाई करने से ब्लेड की सारी गंदगी कवर के अंदर ही गिरेगी और पंखा भी साफ हो जाएगा। पंखे की सफाई करते समय किसी व्यक्ति से कुर्सी को अच्छी तरह पकड़कर रखने को जरूर बोलें।

ऐसे करें टाइल्स की सफाई

Diwali 2020: दिवाली में घर को दें नया और स्टाइलिश लुक, करे इन टिप्स को फॅालो

बाथरूम में लगे टाइल्स की सफाई करना आसान होता है, परंतु कोने के दाग- धब्बों को निकालना थोड़ा मुश्किल ही होता है। आप बेकिंग सोडा की मदद से कोनों को साफ कर सकते हैं। एक पुराने टूथब्रश में बेकिंग सोड़ा लगाकर आप कोनों को रगड़ सकती हैं। इसके बाद गर्म पानी से टाइल्स को अच्छी तरह से धो लें।

ओवन

Diwali 2020: दिवाली में घर को दें नया और स्टाइलिश लुक, करे इन टिप्स को फॅालो

ओवन हमारे काम को काफी आसान बना देता है, परंतु ओवन की सफाई करना काफी मुश्किल होता है। ओवन को अच्छे से साफ करने के लिए एक स्प्रे बोतल में नींबू, पानी और बेकिंग सोडा डालें। इसके बाद ओवन के अंदर अच्छे से छिड़काव करें। छिड़काव करने के बाद एक कपड़े से अच्छी तरह ओवन को पोंछ दें। इस स्प्रे की मदद से आप आसानी से ओवन की सफाई कर सकती हैं।

किचन के गंदे बर्तनों को ऐसे करें साफ

किचन के गंदे बर्तनों को ऐसे करें साफ

किचन के गंदे बर्तनों को साफ करने के लिए एक बाल्टी में गर्म पानी ले लें और इस पानी में 5-6 चम्मच ब्लीच और डिटर्जेंट पाउडर मिला लें। इस मिश्रण से बर्तनों को साफ करें।

ऐसे करें लकड़ी के फर्नीचर की सफाई

ऐसे करें लकड़ी के फर्नीचर की सफाई

लकड़ी के फर्नीचर की सफाई करने के लिए एक कप में थोड़ा सिरका और पानी ले लें। इस मिश्रण से लकड़ी के फर्नीचर की सफाई करें। इस मिश्रण से आपका फर्नीचर चमकने लगेगा। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related