एक मुखी रुद्राक्ष के दैविक गुण

धर्मएक मुखी रुद्राक्ष के दैविक गुण

Date:


एक मुखी रुद्राक्ष के दैविक गुण

एक मुखी रुद्राक्ष मनुष्य के लिए शुभ और अमूल्य दैविक उपहारों में से एक है। यह दैविक ऊर्जा का एक एहम स्रोत है क्योंकि यह भगवान शिव के साथ जुड़ा हुआ है। यह एक दिव्य मनका है जो शास्त्रों में विशेष महत्व रखता है और पहनने वाले को भरपूर आशीर्वाद देता है। साथ ही, यह विभिन्न रुद्राक्षों में सबसे दुर्लभ मनका है। लोग शिव स्वरूप में इस मनके की पूजा करते हैं, और यह मोक्ष प्राप्त करने का एक आदर्श और मूल्यवान साधन है। ऐसा माना जाता है कि यह व्यक्ति की चेतना, स्वास्थ्य और धन को बढ़ाता है।

इस रुद्राक्ष का हिंदू धर्म में एक बड़ा स्थान है क्योंकि यह एक पवित्र मनका है जिसे लोग पूजा के समय रखते है तथा स्वयं को शुद्ध करने के लिए इसे धारण करते है। यह मनका चिकित्सा, इंजीनियरिंग, राजनीति, व्यवसाय आदि से जुड़े लोगों के लिए अति लाभकारी है। इसे भगवान शिव का एक अनमोल उपहार माना जाता है जो किसी व्यक्ति के जीवन से बुरी आदतों जैसे धूम्रपान, शराब पीना, तंबाकू चबाना या नशीली दवाओं की आदतों को खत्म करने में बहुत मददगार है।

Read also: पीताम्बरी रतन बदल सकता है आपके भाग्य के तारे

क्या है एक मुखी रुद्राक्ष को धारण करने की विधि

पूर्ण गोल और चंद्रमा के आकार का एक मुखी रुद्राक्ष महंगी श्रेणी में आता है, और यह शिव और महालक्ष्मी के आशीर्वाद का एक रूप है जो आत्मविश्वास और एकाग्रता शक्ति को बढ़ाने के लिए यह काफी कारगर  है।

जो लोग अपने भाग्य को बढ़ाने और बुरी आदतों से छुटकारा पाने की इच्छा रखते हैं, वे इस रहस्यमय मनके को पहन सकते हैं। प्रामाणिक तौर पर शास्त्रों में यह पाया जाता है की एक मुखी रुद्राक्ष कीमती और शुभ मनका है जो व्यक्ति के आस-पास सकारात्मकता और सौभाग्य को बढ़ावा देता है। वैदिक मानदंड के साथ इस मनके को धारण करने का शुभ दिन सोमवार हैं। इस मनके को “ॐ नमः शिवाय” / “ॐ ह्रीं नमः” का 108 बार जाप करके पहनें। रुद्राक्ष बीज मंत्र का जाप करने से रुद्राक्ष की शक्ति और बढ़ जाती है।

Read also: एक अनमोल रतन- माणिक (Ruby)

इस मनके को धारण करने के बाद एक मुखी रुद्राक्ष पर और अपने ऊपर गंगाजल छिड़क कर इसे पवित्र करें। इस लाभकारी मनके को सफेद रेशमी या ऊनी धागे के साथ धारण करें। इसके अलावा, यह सलाह दी जाती है कि इस रहस्यमय मनके को पहनकर मांसाहार न करें और शराब का सेवन न करें। इस आध्यात्मिक मनके को धारण करते समय कुछ मानदंडों और प्रक्रियाओं का पालन करना महत्वपूर्ण है। इस मनके को आप अंगूठी, पेंडेंट और माला के रूप में पहन सकते हैं। यह आपको सौभाग्य प्रदान करता है और आपको नकारात्मक चीज़ो से बचाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related