Dividend Stocks: अगले हफ्ते IRCTC और ONGC सहित इन शेयरों में मिलेगा डिविडेंड

बिज़नेसDividend Stocks: अगले हफ्ते IRCTC और ONGC सहित इन शेयरों में मिलेगा...

Date:

Dividend Stocks: आने वाले नए सप्ताह में ONGC Coal India और IRCTC सहित कई बड़े शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे। इन शेयरों के निवेशकों को 0.50 रुपए प्रति शेयर से लेकर 37 रुपए प्रति शेयर तक डिविडेंड मिलेगा। डिविडेंड आमतौर पर कंपनी को होने वाले लाभ में से शेयरधारकों दिया जाने वाला हिस्सा है। यह प्रति शेयर के आधार पर दिया जाता है। Eicher Motors, Coal India, ONGC, Jindal Steel & Power, IRCTC, LIC Housing Finance के साथ कई शेयर अगले हफ्ते एक्स डिविडेंड होने वाले हैं।

एक्स डिविडेंड वह तारीख है। जिन दिन कंपनी की ओर से घोषित किया डिविडेंड शेयर की कीमत में कटता है। डिविडेंड को कंपनी के शेयरधारकों के खाते में सीधा क्रेडिट किया जाता है। डिविडेंड आमतौर पर कंपनी को होने वाले लाभ में शेयरधारकों को दिया जाने वाला हिस्सा है। यह प्रति शेयर के आधार पर दिया जाता है।

ये कंपनियां इस हफ्ते देंगी डिविडेंड?

Eicher Motors
Eicher Motors बड़ी ऑटो कंपनियों में शामिल है। Eicher Motors इस हफ्ते 37 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड अपने निवेशकों को देगी। Eicher Motors की एक्स डेट 14 अगस्त है।
Coal India: कोल इंडिया की तरफ से 3 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का एलान किया है। Coal India की एक्स डिविडेंड डेट 18 अगस्त है।
IRCTC
IRCTC द्वारा 2 रुपए प्रति शेयर का फाइलन डिविडेंड घोषित किया है। IRCTC की एक्स डिविडेंड डेट 18 अगस्त निर्धारित है।
Jindal Steel & Power: Jindal Steel & Power की ओर से दो रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। Jindal Steel & Power की एक्स डिविडेंड तारीख 18 अगस्त तय की है।
ONGC
सरकारी कच्चे तेल की कंपनी ONGC द्वारा 0.50 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया गया है। ONGC के एक्स डिविडेंड डेट 18 अगस्त है।
LIC Housing Finance
होम लोन कंपनी LIC Housing Finance की तरफ से 8.5 रुपए प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड घोषित किया गया है। LIC Housing Finance की एक्स डेट 18 अगस्त है।
RBL Bank
RBL Bank बैंक द्वारा 1.5 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया गया है। RBL Bank के ex dividend date 18 अगस्त है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related