जिला पंचायत चुनाव: बाग़पत में रालोद उम्मीदवार का नामांकन पत्र कोई और ले गया, मचा हंगामा

उत्तराखंडजिला पंचायत चुनाव: बाग़पत में रालोद उम्मीदवार का नामांकन पत्र कोई और...

Date:


जिला पंचायत चुनाव: बाग़पत में रालोद उम्मीदवार का नामांकन पत्र कोई और ले गया, मचा हंगामा

बाग़पत: जिला पंचायत चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं, यहाँ तक कि फ़र्ज़ी उम्मीदवार किसी और पार्टी की उम्मीदवारी वापस लेने की कोशिश हो रही है. ऐसा ही एक मामला बागपत में सामने आया जब रालोद उम्मीदवार ममता का परचा किसी और ममता बनकर वापस ले लिया। जब इस घटना पर हंगामा मचा तो प्रशासन को सामने आकर कहना पड़ा कि पर्चा वापस नहीं हुआ है.

फ़र्ज़ी तौर पर नामांकन वापसी के मामले को लेकर बागपत से दिल्ली तक हंगामा मच गया, पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी के भी दिल्ली से बागपत रवाना होने की खबर मिली है. वहीँ रालोद प्रत्याशी ममता का नामांकन वापस लेने के मामले में रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर जमकर बवाल किया। रालोद नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए किसी महिला को ममता देवी का नामंकन वापसी करा दिया। ममता देवी अपने पति और अन्य रालोद नेताओं के साथ राजस्थान में हैं। वहीं बवाल की आशंका को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कलक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात हैं।

रालोद विधायक और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में हंगामा कर रहे थे। उनका आरोप था कि ममता की जगह कोई और महिला नामांकन पत्र ले गई है। रालोद कार्यकर्ताओं ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि ममता तो राजस्थान में हैं। कोई और महिला उनके नाम पर उनका पर्चा वापस ले गई है।

Read also: देश को मिली चौथी कोरोना वैक्सीन

वहीँ मीडिया में उस कथित महिला की फोटो वायरल हो रही हैं जिनमे वह कलेक्ट्रेट जाते हुए, कलेक्ट्रेट के अंदर और फिर वापस एक कार में बैठकर जाती हुई दिख रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related