बागपत। जिलाधिकारी के आज के जूम ऐप उपस्थिति में चार खंड शिक्षा अधिकारी गायब मिले। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी बड़ौत ,पिलाना, बिनोली ,बागपत अनुपस्थित पाए गए जिन का 1 दिन का वेतन काटने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। जिलाधिकारी राज कमल यादव द्वारा जनपद में हर दिन कोई नई पहल प्रारंभ की जाती है। कभी जनता के बीच में बस में बैठकर जनता के बीच पहुंचते हैं और जनता की समस्याओं को जानते हैं और उनका समाधान मौके पर कराते हैं। सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हैं कि लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है या नहीं।
जिलाधिकारी द्वारा हर स्तर पर हर व्यक्ति के चहुमुखी विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी हर किसी व्यक्ति की समस्या को बहुत ही गंभीरता के साथ लेते है अधीनस्थ अधिकारियों से उस पर नियम संगत त्वरित गति से निस्तारण कराया जाता है।
Read also: मुख्यमंत्री योगी ने तीन IAS अफसरों को हटाने के दिए निर्देश
जिस के क्रम में जिलाधिकारी आम जनमानस को समस्याओं का समाधान त्वरित गति से हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अपनी ऑफिशियल दिनचर्या नए तरीके से शुरू की है। जिलाधिकारी प्रतिदिन अपने कार्यालय 10:00 बजे पहुंचकर जूम ऐप के माध्यम से सुबह 10:15 बजे जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त तहसील स्तरीय अधिकारी व समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयों की जूम ऐप से अधिकारी गणों की कार्यालय में उपस्थिति लेते हैं और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देते हैं।
जिलाधिकारी के सख्त निर्देश है कि फरियादी कार्यालय पर अनुमानित 10:00 बजे आ जाते हैं इसलिए सभी अफसर अपने कार्यालय के समय 10:00 बजे से पूर्व ही कार्यालय पहुंचे और अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने कहा जूम ऐप के माध्यम से अधिकारियों की प्रतिदिन हाजिरी ली जाएगी। जो अधिकारी बिना बताए बिना सूचना दिए कार्यालय से गायब रहते हैं उनका वेतन रोका जाएगा। उनका कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगां अगर एक ही गलती बार-बार की जाती है तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ उनके विभाग को भी लिखा जाएगा। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश हैं 10 से 12 बजे अधिकारी कार्यालय में बैठे और अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
Read also: सेना कोर्ट ने मानेन्द्र कुमार सिंह को बढ़ी हुई दर पर वेतन का एरियर और पेंशन देने का आदेश दिया
