दिशा सालियान के पिता ने 3 लोगों के खिलाफ की शिकायत दर्ज

बॉलीवुडदिशा सालियान के पिता ने 3 लोगों के खिलाफ की शिकायत दर्ज

Date:


दिशा सालियान के पिता ने 3 लोगों के खिलाफ की शिकायत दर्ज

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिवंगत दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने हाल ही में तीन लोगों के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत दिशा के पिता ने बेटी एक निधन के बाद तरह तरह की अफवाहें फैलाने को लेकर कराई है। पेशे से सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा ने कथित तौर पर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। पिछले दो महीनों में सोशल मीडिया दिशा की मृत्यु को लेकर तरह तरह की चीजें निकलकर सामने आई हैं। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को सतीश सालियान ने अफवाहें फैलाने के लिए तीन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दिशा के पिता का बयान दर्ज कर लिया हैं। परिवार कानूनी राय भी मांग रहा है और जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। अपनी बेटी के असामयिक निधन के बारे में बात करते हुए, सतीश सलियन ने टैब्लॉइड को बताया, ‘हम उसकी मौत से बहुत आहत हैं। लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाह फैला रहे हैं कि उसे बिल्डिंग से फेंक दिया गया था और उसका शरीर नग्न पाया गया था। इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। इस तरह की बात बेहद अपमानजनक है और हमें दुःख पहुंचाती है।’

उन्होंने यह भी बताया कि दिशा ने सुशांत से केवल एक बार मुलाकात की थी और दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं था। सतीश ने कहा, ‘वे लगभग एक घंटे के लिए अपने मैनेजर के साथ केवल एक बार मिले थे।’ दिशा के दोस्तों के बारे में बोलते हुए जो उस दुर्भाग्यपूर्ण रात में उसके साथ थे। उन्होंने कहा, ‘वे दिशा के बचपन के दोस्त हैं और अच्छे परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। हम उन्हें और उनके परिवारों को अच्छी तरह से जानते थे।’ उन्होंने यह भी खुलासा किया कि दिशा और रोहन राय ने दिसंबर या जनवरी में शादी करने की योजना बनाई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...