दिशा पाटनी के पिता कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुडदिशा पाटनी के पिता कोरोना पॉजिटिव

Date:


दिशा पाटनी के पिता कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उत्तर प्रदेश पावर डिपार्टमेंट में विजिलेंस यूनिट के 3 अफसर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. उन तीन अफसरों में दिशा पाटनी के पिता भी शामिल हैं.

एडीशनल सीएमओ अशोक कुमार ने बुधवार को जगदीश पाटनी और बाकी के दो ऑफिसरों को कोरोना होने की जानकारी दी. ये भी बताया कि जोनल चीफ इंजीनियर ऑफिस को अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है. ये तीनों अधिकारी ट्रांसफॉर्मर स्कैम की जांच कर रहे थे. मालूम हो, दिशा पाटनी के पिता यूपी पावर डिपार्टमेंट की विजिलेंस यूनिट में डिप्टी एसपी हैं. बात करें, दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की तो वे पिछली बार फिल्म बागी 3 में नजर आई थीं.

दिशा अब सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आएंगी. दिशा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म लोफर से की थी. बॉलीवुड में उनकी एंट्री फिल्म एमएस धोनी से हुई थी. इस फिल्म के बाद से दिशा का करियर बॉलीवुड में चल निकला. दिशा बागी 2, मलंग, भारत, कुंग फू योगा जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. फिल्मों के अलावा दिशा अपनी फिटनेस और टाइगर श्रॉफ संग अफेयर को लेकर चर्चा में रहती हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...