दिशा-जॉन ने शुरू की ‘एक विलेन रिटर्न्‍स’ की शूटिंग

बॉलीवुडदिशा-जॉन ने शुरू की ‘एक विलेन रिटर्न्‍स’ की शूटिंग

Date:


दिशा-जॉन ने शुरू की ‘एक विलेन रिटर्न्‍स’ की शूटिंग

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्‍स’ की शूटिंग शुरू कर दी है। दिशा और जॉन अब्राहम ने वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म ‘एक विलेन’ की अगली कड़ी ‘एक विलेन रिटर्न्‍स’ की शूटिंग शुरू कर दी है। दोनों स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी साझा की है।

दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी पीठ कैमरे की तरफ दिखाई दे रही है। शेयर तस्वीर में अभिनेत्री ब्लैक कलर की जैकेट पहनी हुई हैं। जैकेट पर साफतौर से ‘एक विलेन रिटर्न’ लिखा हुआ देखा जा सकता है। शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, “एंड हियर वी गो हैशटैग एकविलेनरिटर्न।’ इस पोस्ट पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कॉमेंट किया, ऑल द बेस्ट विलेन।”

जॉन अब्राहम ने भी अपने अकांउट पर शूटिंग शुरू होने से जुड़ी फोटोज शेयर की हैं। इसमें दिशा, मोहित सूरी एवं फिल्म से जुड़े अन्य मेंबर्स नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि एक विलेन में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...