Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रभास की ‘सलार’ में दिशा को मिली एंट्री?


प्रभास की ‘सलार’ में दिशा को मिली एंट्री?

सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्म सलार का ऐलान कुछ समय पहले ही हुआ है और इस फिल्म को प्रशांत नील बना रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद लोग काफी खुश हुए थे और साहो के बाद प्रभास के फैंस को खुश होने का मौका मिला था। जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ था तब से इस बात को लेकर चर्चा थी कि इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं।

अब खबर आ रही है कि इस फिल्म के लिए प्रभास के अपोजिट अभिनेत्री दिशा पटानी को लेने की बात चल रही हैं। सूत्रों से आई इस खबर के मुताबिक ये चर्चा काफी जोरों पर है। अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को एक नई जोड़ी देखने को मिलने वाली हैं। हालांकि इस बात को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है और ना ही इसको लेकर दिशा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

दिशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय फिल्म राधे को लेकर बिजी हैं और इसमें वो सलमान खान के अपोजिट नजर आने वाली हैँ। इसके पहले वो फिल्म भारत में सलमान खान के साथ एक छोटे से रोल में नजर आईं थीँ। दिशा पटानी को लेकर मशहूर है कि वो कम समय के किरदार में भी अपनी छाप छोड़ देती हैँ। बागी 2 में उनका किरदार कुछ ऐसा ही थी। बात करें सलार की तो ये फिल्म साल 2021 में जनवरी महीने में फ्लोर पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Exit mobile version