मॉस्को में भारत-चीन विदेश मंत्रियों के बीच सीमा चल रहे तनाव पर चर्चा

इंटरनेशनलमॉस्को में भारत-चीन विदेश मंत्रियों के बीच सीमा चल रहे तनाव पर...

Date:


मॉस्को में भारत-चीन विदेश मंत्रियों के बीच सीमा चल रहे तनाव पर चर्चा

मास्कोःचीन के विदेश मंत्री वांग यी से एस जयशंकर की मुलाकात हुई। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक से इतर हो रही है। दोनों देश में तनाव कई महीनों से जारी है। हाल ही में चीन के रक्षा मंत्री से राजनाथ सिंह भी मिले थे।

तनाव पर चर्चा
दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन की सेनाओं के आमने सामने आने की ताजा घटना के कारण पूर्वी लद्दाख सीमा पर तनाव बढ़ गया है। यह पूछे जाने पर कि बैठक में क्या जयशंकर चार महीने से जारी तनातनी का मुद्दा उठायेंगे, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ इस मुद्दे पर चर्चा होगी। ’’

45 वर्षो बाद गोली चलने की घटना
भारतीय सेना ने मंगलवार को कहा कि चीनी सेना ने पिछली शाम को पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग सो के दक्षिणी तट के पास भारतीय पोस्ट के करीब आने का प्रयास किया और हवा में गोलियां चलाई। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 45 वर्षो के अंतराल के बाद गोली चलाये जाने की यह पहली घटना है।

रक्षा मंत्रियों के बीच हो चुकी है चर्चा
ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता का मकसद पूर्वी लद्दाख में तनाव कम करने के लिये रास्तों की तलाश करना है। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री जनरल पी फेंघे के बीव एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर पिछले शुक्रवार को मुलाकात हुई थी लेकिन इसका कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related