Site icon Buziness Bytes Hindi

अफगान में आफत: काबुल एयरपोर्ट पर एक पानी के बोतल की कीमत हजारों में


अफगान में आफत: काबुल एयरपोर्ट पर एक पानी के बोतल की कीमत हजारों में

नई दिल्ली। तालिबान के अफगानिस्तान में कब्जे के बाद से यहां आफत मची हुई है। ज्यादातर इस उम्मीद में है कि कोई कंट्री उन्हें पनाह दे दे, तालिबान के भय से हवाईजहाज पर बैठने होने के लिए सैकड़ों लोग काबुल एयरपोर्ट की ओर ही आ रहे हैं। अमरीका सहित तमाम देशों ने भी अपने लोगों को सेफ निकालने के प्रयास तेज कर दिये हैं।

हजारों नागरिक हैं जो अफगान से भाग निकलना चाहते हैं। काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। डर के साथ आपाधापी की सीन है यहां। इसी संकट और आपाधापी के बीच काबुल एयरपोर्ट पर एक वाटर-बॉटल हजारों रुपए में बेची जा रही है।

Read also: चेतावनी: कभी आतंकी हमला हो सकता है काबुल एयरपोर्ट पर

अफगानिस्तान से निकलने को आतुर नागरिक व दूसरे देशों के लोग काबुल एयरपोर्ट के बाहर भीड़ लगाये हैं। सभी जहातहां खड़े होकर या बैठकर बैठ कर यहां से बच निकलने के इंतजार में हंै। ऐसे में यहां खाने की वस्तु और पीने का पानी ब्लैक में काफी ऊंचे दामों में मिल रहा है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार एक अफगानी नागरिक ने बताया कि फूड और वाटर बेतहाशा मूल्यों पर बेचे जा रहे हैं। अफगानियो को ऐसे में पर दोहरी मार खानी पड़ रही है- एक ओर तालिबानियों का अत्याचार और दूसरी ओर जरुरत के सामान और खाने के दाम ब्लैक में मिलना। अफगानी ने बताया कि काबुल एयरपोर्ट पर पानी की एक बोतल 40 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग तीन हजार रुपए और एक प्लेट चावल सौ अमेरिकी डॉलर यानी करीब 7500 रुपए में बेची जा रही है।

Read also: तालिबान ने काबुल एयरपोर्ट के पास अपहरण की खबरों का किया खंडन

Exit mobile version