Site icon Buziness Bytes Hindi

गदर के सेट पर Director Anil Sharma का बर्थडे सेलिब्रेशन


गदर के सेट पर Director Anil Sharma का बर्थडे सेलिब्रेशन

By bbnews

लखनऊ के लामार्टनियर कॉलेज में इन दिनों गर 2 की शूटिंग चल रही है। पाकिस्तानी हेडक्वाटर के रूप में तब्दील किए गए कॉलेज का एक पोर्शन लाइट कैमरे से गुलजार है। सोमवार की शाम अचानक सेट पर उत्सव सा माहौल बन गया। दरअस्ल यह खुशी थी फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा (Director Anil Sharma Birthday) के जन्मदिन की। शूटिंग के पैकअप से पहले अनिल शर्मा के जन्मदिवस पर एक खास पार्टी का इंतजाम किया गया। इस पार्टी में सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा के साथ फथ्ल्म में काम कर रहे कलाकारों के साथ पूरी टीम ने जम कर मस्ती की।

Read also: अंकित अनिल शर्मा ने संजय मिश्रा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए अपनी टर्टल भूमिका के बारे में बात की


सनी के साथ काटा केक

सनी शॉट में थे और इधर लरइब्रेरी के अंदर अनिल शर्मा (Anil Sharma) की पार्टी की सारी तैयारिया हो रही थीं। जब केक काटने का वक्त आया तो सनी देओल भी पहुंच गए। फिल्म में पाकिस्तानी डिगनेटरी का किरदार निभा रहे मसूद मसूद अबदुल्ला कहते हैं कि मैं और सनी शॉट में ही थे। फिर हमें भी अंदर बुला लिया गया। सनी जैसे ही अंदर पहुंचे पार्टी की रौनक और दोगुनी हो गई। सनी ने अनिल शर्मा को गले लगा कर बधाई दी और उनके साथ केक कटिंग में शामिल हुए। मसूद कहते हैं कि वैसे तो पार्टी बहुत शानदार थी लेकिन सबसे खास था उनका केक। तीन स्टोरी वाला केक में अनिल जी की तस्वीरों के साथ उनकी फिल्मों की के फोटोज भी थे। पूरी फिल्मी रील बनी हुई थी।

इक्कीस साल पुरानी यादें ताजा कीं


मसूद अबदुल्ला ने बताया कि साल 2000 में लखनऊ में ही शूट हुई फिल्म गदर एक प्रेम कथा में भी उन्होंने एक किरदार निभाया था। सालगिरह के मौके पर मैंने 21 साल पुराने फोटोज जब सनी और अनिल जी को दिखाए तो सभी की पुरानी यादें ताजा हो गईं। पहली गदर में तो मेरे साथ मेरे भाईजान जाफर मीर अबदुल्ला ने भी फिल्म में काम किया था। इस बार मेरा किरदार भी अहम है। आने वाले दिनों में लमार्टनियर, हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, मलीहाबाद और शहर की कई हिस्टॉरिकल जगहों पर शूटिंग होनी है।

Read also: फिल्म इंडियन की रिलीज के पूरे हुए 20 साल, सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र के साथ काम करने को किया याद


लव सिन्हा भी हैं अहम किरदार में

फिल्म में सनी देओल, डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष सिन्हा के साथ शत्रुघन सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी अहम किरदार में नजर आएंगे। सूत्रों की माने तो फिल्म में इस बार मनीश वाधवा मेन विलेन के अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म में फाइट सीन की तैयारी करा रहे है फज्ञइट मास्टर टीनू वर्मा। सूत्रों की माने तो इस बार भी सनीदार ऐक्शन करते हुए दिखेंगे। अपने जाने माने अंदाज में वह इस बार भी हैंडपम्प पर अपनी ताकत दिखाएंगे। खबरों के अनुसार फिल्म में सनी बेटे की भूमिका निभा रहे उत्कर्ष सिन्हा को वापस लाने के लिए वह लाहौर में दाखिल हो चुके हैं। यह सीन दो दिन से फिल्माया जा रहा है।

Exit mobile version