Site icon Buziness Bytes Hindi

Dirang Valley Arunachal Pradesh: पूर्वोत्तर-भारत की इस वैली में घूमना न भूले !

Dirang Valley Arunachal Pradesh

लाइफस्टाइल डेस्क। Dirang Valley Arunachal Pradesh – पूर्वोत्तर-भारत में बहुत सी वैली है जहां कई लोग घूमने आते है और खूब मजे करते है। खासकर अरुणाचल प्रदेश में एक ऐसी वैली है, जहां आपको घूमना जरूर चाहिए। इस वैली का नाम है ‘दिरांग वैली’ , जो की खूबसूरती से भरी हुई है। 

दिरांग वैली बोमडिला और तवांग के बीच में स्थित एक पहाड़ी जगह है, ये  समुद्र तल से लगभग 4 हज़ार से भी अधिक फुट की ऊंचाई पर है। ये अपने शानदार प्राकृतिक दृश्य के लिए जानी जाती है। सर्दियों के मौसम में तो ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती। 

दिरांग वैली अलौकिक परिदृश्य के अलावा पानी का गर्म कुंड मौजूद है, जहां सर्दियों के समय अधिक ही सैलानी घूमने पहुंचते हैं। गर्म कुंड के अलावा सेब के बगीचे के साथ कीवी फल की खेती के लिए ये जगह खूब फेमस है। 

दिरांग वैली के पास दिरांग दजोंग नामक जगह है, ये एक आदिवासी गांव है। यहां कुछ ऐसे घर हैं जो 500 साल से भी अधिक प्राचीन है। आप यहां तिब्बती संस्कृति को भी करीब से  देख सकते है। 

दिरांग दजोंग के अलावा आप संगती वैली घूमने का लुत्फ़ उठा सकते हैं। ये हिलामय पर्वत, घने जंगल और नदियों से घिरा एक खूबसूरत जगह है, जो की  दिरांग घाटी से लगभग 7 किमी की दूरी पर है। 

Exit mobile version