Site icon Buziness Bytes Hindi

Dinesh Khatik UP: जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक का यू टर्न,सीएम योगी को बताया ईमानदार

लखनऊ। प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने अपने इस्तीफा मामले पर अब यूटर्न ले लिया। उनका कहना है कि उनकी नाराजगी अधिकारियों के कामकाज से है। उनको किसी से काम करवाने की जरूरत नहीं है उनको सम्मान चाहिए। उन्होंने सीएम की तारीफ करने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ईमानदार हैं लेकिन कुछ आलाधिकारियों के व्यवहार के कारण उनको ये कदम उठाना पड़ा है। मंत्री ने कहा कि वह आज शाम चार  बजे मीडिया के सामने अपनी बात कहेंगे। बता दें कि पिछले दो दिनों से राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफा प्रदेश के सियासी माहौल को गर्माए हुए है। बता दें कि अपनी नाराजगी के कारण राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बुधवार को मेरठ से दिल्ली भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मिलने चले गए थे।

Read also: Presidential Election Results 2022: देश को आज मिलेगा नया राष्ट्रपति, दिल्ली पहुंचे बैलेट बाक्स,11 बजे से शुरू होगी मतगणना

दिन भर वे दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिलते रहे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की थी। मंत्री दिनेश खटीक ने बताया कि उनकी सीएम से बात हुई है। हम जनता के प्रतिनिधि हैं। हमको सम्मान चाहिए। अधिकारी कुछ नहीं दे सकते तो मांगने पर जरूरी जानकारी तो उपलब्ध कराए। बता दें जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफा देने से सियासी गलियारों में हलचल मची थी। उन्होंने मंगलवार की शाम को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा भेजा था। इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर उन्हें इस्तीफे की एक प्रति सौंपी थी। बुधवार को इस्तीफे के लिए लिखा पत्र वायरल होने के बाद राज्यपाल ने इस्तीफा सीएम के पास भेजा था। पत्र में आरोप था कि अधिकारी उनकी नहीं सुनते हैं। खटीक ने तबादले और दलित होने के कारण अपनी अनदेखी का आरोप लगाया।

Exit mobile version