Site icon Buziness Bytes Hindi

अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार


अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार

एक महीने के अंदर दूसरी बार अस्पताल में फिर से भर्ती हुए दिलीप कुमार की तबियत में सुधार हो रहा है. दिलीप कुमार हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से फैजल फारूकी ने एक्टर की हेल्थ अपडेट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिलीप साहब को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 98 साल की उम्र में आने वाली दिक्कतों की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया। आप सभी की दुआएं की सराहना करते हैं।

इस ट्वीट के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब दिलीप कुमार की तबीयत पहले से बेहतर है। हो सकता है कि जल्द ही दिलीप कुमार को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया जाए। लेकिन अभी इस बारे में दिलीप कुमार की फैमिली में से किसी ने जानकारी नहीं दी है।

Exit mobile version