मुंबई: वेटरन अभिनेता दिलीप कुमार हाल ही में अपनी तबियत को लेकर अस्पताल में भर्ती हुए थे और खबर आई थी कि वो रुटीन चेकअप के लिए गए हैं। हालांकि वो आईसीयू में थे और अब पता चला है कि वो पहले से ठीक हैँ। बता दें कि दिलीप कुमार आज आईसीयू ले बाहर आ जाएंगे।
हाल ही में डॉक्टर्स ने बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और वो आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिए जाएंगे। कुछ समय पहले दिलीप कुमार की पत्नी शायरा बानों को अस्पताल के बाहर देखा गया था। उन्होने बताया था कि दिलीप साहब पूरी तरह ठीक हैं, घबराने की कोई बात नहीं है। दिलीप कुमार की उम्र इस समय 98 साल है और वो अक्सर बीमार पड़ते रहते हैं।

