Site icon Buziness Bytes Hindi

Dil Ki Baat: राहुल ने बताया कैसी लड़की चाहिए, पप्पू पर भी बोले

rahul

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी इन दिनों छुट्टी पर हैं, भारत जोड़ो यात्रा अभी विराम पर है जो अगले साल 3 जनवरी से शुरू होगी। इस समय को राहुल गाँधी शॉपिंग करने में, लोगों से बातचीत में और मीडिया को साक्षात्कार देने में बिता रहे हैं. ऐसी ही एक बातचीत राहुल गाँधी ने एक यू ट्यूब चैनल से की. इस बातचीत में राहुल गाँधी ने बताया कि वो उन लोगों के बारे में क्या सोचते हैं जो उन्हें पप्पू कहते हैं, राहुल उन्हें नफरती ब्रिगेड का हिस्सा बताते हैं, इस बातचीत में उन्होंने शादी के बारे में भी बात की और बताया कि उन्हें कैसी लड़की चाहिए। इस बातचीत को आप राहुल के मन की बात, सॉरी दिल की बात भी कह सकते हैं

दुष्प्रचार का हिस्सा हैं ऐसे लोग

राहुल गाँधी ने कहा कि जो लोग मुझे पप्पू कहते हैं दरअसल वो लोग डरे हुए लोग होते हैं जो अपने आप में परेशान रहते हैं. यह लोग उसी दुष्प्रचार का हिस्सा होते हैं जो नफरती ब्रिगेड फैलाती है, सच कहूँ तो इन लोगों के जीवन में कुछ नहीं है, यह सब अंदर से डरे हुए हैं, ये अगर मुझे गालियां दे रहे हैं तो देते रहें , मैं इनकी गालियों का स्वागत करूंगा, मुझे इनसे न डर लगता है और न इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. राहुल ने कहा कि वो लोग भले ही मुझसे नफरत करते हैं लेकिन मैं इन लोगों से नफरत नहीं करता।

राहुल को चाहिए ऐसी लड़की

इस बातचीत में राहुल गाँधी ने शादी पर भी बात की. राहुल ने बताया कि वो अपनी दादी और माँ से बहुत प्यार करते हैं, अपनी दादी इंदिरा गाँधी को वो अपने बहुत करीब बताते हैं, राहुल का कहना है कि वो ऐसी लड़की से शादी करना चाहेंगे जिनमें उनकी दादी इंदिरा गाँधी और माँ सोनिया गाँधी दोनों के गुण हों, इन दोनों की खूबियों का मेरे जीवन साथी में मिश्रण हो.

Exit mobile version