Site icon Buziness Bytes Hindi

दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज, झलका सुशांत का दर्द


दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज, झलका सुशांत का दर्द

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म की घोषणा होते ही सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने इसे थिएटर में रिलीज करने की मांग की थी। खैर, मेकर्स इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज करेंगे। सामने आए ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर के कुछ सीन्स ऐसे है कि कुछ पल के लिए आप निशब्द हो जाएंगे।। फिल्म के ट्रेलर में सुशांत सिंह राजपूत के कुछ ऐसे डायलॉग्स हैं, जिसे सुनते ही किसी की भी आंखें भर आएंगी। ट्रेलर के एक सीन में सुशांत सिंह राजपूत कह रहे हैं कि, ‘जन्म कब लेना है और मरना कब है…ये हम डिसाइड नहीं कर सकते है पर कैसे जीना है वो हम डिसाइड कर सकते हैं।’

‘दिल बेचारा’ कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट संजना सांघी हैं। संजना सांघी और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी को दर्शक पहली बार स्क्रीन पर देखने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए मुकेश छाबड़ा ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। मुकेश छाबड़ा ने इस नोट में लिखा है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए 2 साल तक इंतजार किया और इस फिल्म को बनाने में उन्हें काफी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला है। मुकेश छाबड़ा ने इस नोट में ये बात भी कही है कि वो काफी खुश है कि इसे लोगों के लिए फ्री कर दिया गया है। ये फिल्म अमेरिकन फिल्म ‘द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स’ का हिंदी रीमेक है।

इस फिल्म का संगीत ए र रहमान ने दिया है और उनके संगीत से फिल्म के ट्रेलर में चार चांद लग गए हैं। एर रहमान के संगीत ने इस फिल्म के हर एक इमोशन को जस्टिफाई कर दिया है।

‘दिल बेचारा’ को जमशेदपुर और पेरिस में शूट किया गया है। मुकेश छाबड़ा ने हर इन जगहों के हर एक खूबसूरत लोकेशंस का बड़ी ही खूबसूरती से इस्तेमाल किया है। ‘दिल बेचारा’ को बीते महीने ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होना था, लेकिन किसी कारणवश इस फिल्म की रिलीज अटकी हुई थी। ये फिल्म बीते साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन किसी ना किसी वजह के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट आगे ही बढ़ती जा रही थी।

Exit mobile version