Site icon Buziness Bytes Hindi

आर्टिकल 370 पर दिग्विजय सिंह की ‘क्लब हाउस चैट’ लीक, हमलावर हुई BJP, कहा-यही है कांग्रेस का असली चेहरा


आर्टिकल 370 पर दिग्विजय सिंह की ‘क्लब हाउस चैट’ लीक, हमलावर हुई BJP, कहा-यही है कांग्रेस का असली चेहरा

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर पार्टी के लिए मुसीबत कड़ी करने वाले हैं. भाजपा का दावा है कि एक क्लब हाउस चैट के दौरान दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार के आर्टिकल 370 को निरस्त करने के फैसले को दुखद बताया है. और कांग्रेस के सत्ता में आने पर आर्टिकल 370 के मामले पर दोबारा विचार करने को कहा है.

Congress का पहला प्यार पाकिस्तान
इस कथित चैट को लेकर बीजेपी उनपर हमलावर हो गई है और कह रही है कि कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद कर रही है. क्लब हाउस चैट लीक होने के बाद गिरिराज सिंह ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा, “Congress का पहला प्यार पाकिस्तान है. दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान तक पहुंचाया है. कांग्रेस अब कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी.”

अमित मालवीय हमलावर
दिग्विजय सिंह पर BJP आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने भी हमला बोला और कहा, “राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे”. उन्होंने कहा, “Really? यही तो पाकिस्तान चाहता है.”

Read also: नडाल को मात देकर नोवाक फ्रेंच ओपन के फाइनल में

दिग्विजय ने कथित चैट में क्या कहा
बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस चैट के दौरान पाकिस्तान के पत्रकार से कहा, “जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने का मोदी सरकार का फैसला बहुत दुखद है. जम्मू-कश्मीर में न लोकतंत्र है और ना ही कश्मीरियत है. एक वक्त पर जम्मू-कश्मीर का राजा हिंदू हुआ करता था और सभी मिलकर रहा करते थे.” दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो आर्टिकल 370 पर फिर से विचार किया जाएगा.

Exit mobile version