Site icon Buziness Bytes Hindi

Digital Personal Loan: अब घर बैठे मिलेगा 20 लाख का पर्सनल लोन

Digital Personal Loan

#image_title

बिजनेस– आज हमारी लाइफस्टाइल बदल गई है। अब हम डिजिटल जिंदगी जी रहे हैं। हमारा फोन आज सिर्फ हमारे संवाद का माध्यम नहीं है। इसके जरिए हम बैंक से लेकर अपने जीवन से जुड़े कई काम आसानी से कर लेते हैं।

तकनीकी आज इतनी बढ़ गई है कि हमको किसी भी कार्य के लिए घण्टों लाइन में नहीं खड़ा होना होता। आज हम मनी ट्रांजेक्शन, बिलिंग व बैंक से जुड़े अन्य कई काम अपने मोबाइल के माध्यम से कर लेते हैं।

वहीं अब सरकारी सेक्टर की एक बैंक ने अपनी ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल बैंकिंग में एक नया अपडेट किया है। जिसके माध्यम से अब ग्राहक घर बैठे अपने फोन से महज एक क्लिक में पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते हैं।

जानें किस बैंक ने शुरू की सेवा-

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू की है। बैंक ने घोषणा की है कि मोबाइल बैंकिंग में आए नए अपडेट ग्राहकों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। ग्राहक अब आसानी से बैंक से इंटरेक्शन कर सकेंगे।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने नए अपडेट के साथ एंड-2-एंड डिजिटल पर्सनल लोन सर्विस का शुभारंभ किया है। बैंक की यह सर्विस ग्राहकों को घर बैठे डिजिटल तरीके से पर्सनल लोन मुहैया करवाएगी और लोग अपने समय की बचत कर पाएंगे।

जानें कहां शुरू हुई सेवा-

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपनी यह सेवा आप कुछ मुख्य राज्यों में शुरू की है। बैंक के मुताबिक – डिजिटल पर्सनल लोन की सर्विस पुणे वेस्ट, पुणे सिटी, पुणे ईस्ट, बेंगलुरू, कोलकाता, पटना और चंडीगढ़ में शुरू हुई है।

कितना मिलेगा लोन-

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की डिजिटल पर्सनल लोन की सर्विस के माध्यम से ग्राहक 20 लाख तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version