Site icon Buziness Bytes Hindi

डीजल भी अब 100 रुपये के पार


डीजल भी अब 100 रुपये के पार

नई दिल्ली: पेट्रोल के बाद अब डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई है. राजस्थान के गंगानगर में शनिवार को डीजल 100.05 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका. शनिवार को तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार और बढ़ा दिए. गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 107.02 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई . जबकि दिल्ली में पेट्रोल शनिवार को 96.12 और डीजल 86.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका.

विधानसभा चुनावों से कुछ दिनों तक पहले तक पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर थे. लेकिन पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनाव नतीजों के ऐलान के बाद पेट्रोल के दाम 5.72 रुपये और डीजल के दाम 6.25 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रहे कच्चे तेल के दाम की भी भूमिका है. इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में इस पर लगने वाली टैक्स की दरें भी अलग-अलग है. भारत दुनिया का तीसरा बड़ा तेल आयातक देश है. अगर तेल का आयात बिल बढ़ता तो इससे महंगाई में इजाफा हो सकता है. साथ ही इसे व्यापार घाटा भी बढ़ता है. देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से महंगाई पर असर दिखना शुरू हो गया है.

Exit mobile version